MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इस शख्स ने Shahrukh Khan के बेटे आर्यन की परवरिश को लेकर किया Good कॉमेन्ट

इस शख्स ने Shahrukh Khan के बेटे आर्यन की परवरिश को लेकर किया Good कॉमेन्ट

मुंबई. शाहरुख खान (shahrukh khan) आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो (zero) में नजर आए थे। इस फिल्म को जिस शिद्दत के साथ बनाया गया था, उतना अच्छा रिस्पॉन्स इसे दर्शकों से नहीं मिला। नतीजा- फिल्म सुपरफ्लॉप हुई। अब खान फिर एक्टिव हो गए हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर इन दिनों बिजी है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण (deepika padukone) हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में उनके जिगरी दोस्त सलमान खान (salman khan) भी कैमियो करते नजर आएंगे। ये तो हुई शाहरुख की फिल्म की बात। बता दें कि उनका बेटा आर्यन खान (aryan khan) भी इन दिनों मुंबई में ही है। हाल ही में आर्यन यशराज फिल्म के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुआ था। आर्यन से बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य ( rahul vaidya) ने मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो राहुल ने शेयर किया है, जिसमें वे शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी की बच्चों की परवरिश को लेकर पॉजिटिव बातें करते नजर आ रहे हैं।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
| Updated : Mar 03 2021, 06:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

राहुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल कह रहे हैं- मैं बहुत ही आकर्षक और गुड लुकिंग लड़के से मिला। वह कोई और नहीं बल्कि आर्यन खान है। 
 

210

राहुल ने कहा- मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि सिक्युरिटी गार्ड्स आर्यन को लाउंज में जाने की परमिशन नहीं दे रहे थे, जाहिर है सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा उन्हें करना पड़ रहा था। पर वो बहुत पेशेंस के साथ वहां खड़ा था। उन्हें शाहरुख के बेटे होने का कोई गुरूर नहीं था।

310

राहुल ने आगे कहा- वह बहुत धैर्य से वहां खड़ा था। वह मेरे दिमाग में इतना ताजा था क्योंकि मुझे लायन किंग का एक-एक मिनट का टीजर बहुत पसंद आया। मैं शाहरुख खान और गौरी जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी तरह उन्हें बड़ा किया है। आर्यन के अंदर कोई अहंकार नहीं था। इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख और गौरी ने अपने सभी बच्चों को अच्छी परवरिश दी है।

410

बता दें कि शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे हैं आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। आर्यन की बात करें तो वे स्क्रीन पर आने में रुचि नहीं रखते है। वे पर्दे के पीछे रहकर ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने न्यूयार्क की यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ मूवीज में अपनी आवाज भी दी है।

510

बेटे से उलट शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपने पापा की तरह एक्टर बनना चाहती है। सुहाना इन दिनों लंदन की यूनिविर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही है। शाहरुख चाहते है कि पहले बेटी अपनी पढ़ाई पूरी कर ले उसके बाद वो जिस फील्ड में जाना चाहती है जा सकती है। वैसे, आपको बता दें कि सुहाना एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स में रुचि रखती है।
 

610

शाहरुख का सबसे छोटा अबराम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अबराम अक्सर अपने पापा के साथ एन्जॉय करता नजर आता है। 

710

बता दें कि शाहरुख खान ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म की रिलीज के साथ शाहरुख रातोंरात बॉलीवुड पर छा गए थे। ये बात और है कि उन्होंने अभी तक अपनी डेब्यू फिल्म नहीं देखी है। 

810

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपनी ऐसी फिल्में नहीं देखते हैं, जिन्हें बनाने के दौरान के प्रोसेस को वो एन्जॉय नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है कि वह उस फिल्म को हेट करते हों, बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि शूटिंग के दौरान उन्हें मजा नहीं आया है।

910

शाहरुख खान ने कहा था कि वह दूसरों की तरह ही अपनी फिल्मों पर काफी मेहनत करते हैं और मूवी शूट को एन्जॉय करना चाहते हैं। फिल्म दीवाना के बनने की प्रक्रिया को उन्होंने एन्जॉय नहीं किया था, यही वजह है कि उनकी इस फिल्म को देखने की कभी इच्छा नहीं हुई।

1010

फिल्म दीवाना को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। ना केवल शाहरुख बल्कि राज कंवर की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म थी। शाहरुख के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
Recommended image2
Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस
Recommended image3
Upcoming Movies 2026: 45 दिन 6 बड़ी फ़िल्में और 1500 CR+ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर आएगा कमाई का तूफ़ान!
Recommended image4
Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Recommended image5
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved