- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अजय देवगन की बेटी के चेहरे पर ढेर सारा मेकअप देख लोग कर रहे सवाल, एक बोला इतनी गोरी कैसे हो गई
अजय देवगन की बेटी के चेहरे पर ढेर सारा मेकअप देख लोग कर रहे सवाल, एक बोला इतनी गोरी कैसे हो गई
मुंबई. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटोज में न्यासा यलो कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि, उन्होंने चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगा रखा है। मेकअप की वजह से न्यासा का रंग काफी साफ दिख रहा है और इसी वजह से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि अजय और काजोल बेटी न्यासा को सोशल मीडिया पर ट्रोल होता देख काफी परेशान रहते हैं। आप लोगों को जानकर आश्चर्य होगा कि न्यासा एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती। उन्हें कुकिंग का शौक है और वे इसी फील्ड में नाम कमाना चाहती हैं। वैसे न्यासा बेहतरीन सिव्मर भी है।
18

न्यासा ने लहंगा के साथ हाथों में मेहंदी, हैवी नेकलेस और खुले बालों रखे हैं। उनका ओवरऑल लुक बहुत खूबसूरत लग रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज देख लोग न्यासा के रंग को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक ने पूछा- ये इतनी खूबसूरत कैसे हो गई। वहीं एक अन्य ने सवाल किया- इसका रंग इतना साफ कैसे हो गया।
28
एक ने न्यासा के लुक को देखकर कमेंट किया- लगता है इसकी भी सर्जरी हो गई है। एक ने आश्यर्च जताते हुए लिखा- ये अचानक से इतनी सुंदर कैसे हो गई क्या कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। बता दें कि ये पहली बार नहीं। अक्सर अजय देवगन की बेटी को उनके रंग के ट्रोल किया जाता है।
38
न्यासा पापा के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
48
20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 16 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं।
58
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।
68
मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें।
78
काजोल ने कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "न्यासा इस समय बेकिंग में हाथ आजमा रही हैं और न्यासा को बेकिंग करना काफी पसंद भी है।"
88
काजोल अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।
Latest Videos