- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- जब Ajay Devgn को इस कारण से सास ने लगाई थी जमकर फटकार, 1 बात कहकर बंद कर दी थी दामाद की बोलती
जब Ajay Devgn को इस कारण से सास ने लगाई थी जमकर फटकार, 1 बात कहकर बंद कर दी थी दामाद की बोलती
मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल, 1969 को मुंबई में हुआ था। ये तो सभी जानते हैं कि अजय ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद अजय देवगन नहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) थे। हालांकि, आखिरी वक्त में अजय के कारण अक्षय को फोन करके फिल्म की शूटिंग के लिए आने के लिए मना कर दिया गया था। ये बात खुद अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताई थी। हालांकि, अभी की बात की जाए तो दोनों में बेहतरीन दोस्ती हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी है। ये तो सभी जानते हैं कि अजय और काजोल (Kajol) ने अपने करियर के पीक पर शादी की थी। आपको बता दें कि अजय की सास गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा था। एक बार तनुजा ने अपने ही दामाद को जमकर फटकार लगा दी थी।
| Published : Apr 01 2021, 06:50 PM IST / Updated: Apr 02 2021, 10:41 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बता दें कि अजय और काजोल की शादी को 22 साल हो गए हैं। वैसे तो अजय अपनी सास तनुजा की खूब केयर करते हैं। लेकिन एक बार तनुजा अपने दामाद की एक हरकत से काफी नाराज हो गई थी और उन्हें फटकार लगा दी थी।
दरअसल, शादी के बाद एक बार काजोल मां के घर रहने गई तो अजय ने पत्नी से बात करने के लिए फोन लगायाा। कॉल तनुजा ने उठाया था।
अजय ने बिना कुछ कहे सीधे कहा कि क्या मेरी काजोल से बात हो सकती है। तनुजा दामाद की आवाज पहचान गई थी। वे बेटी काजोल को बुलाती इससे पहले उन्हें अजय की एक बात खटक गई।
तनुजा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के 2-3 साल होने के बाद भी अजय उन्हें किसी भी प्रकार से संबोधित नहीं करते थे।
इस वजह से एक्ट्रेस ने अपने दामाद अजय को डांटते हुए कहा- सुनो, तुम्हें आगे से मुझे मां, सासु मां या तनुजा जी में से कुछ भी एक चीज कहकर बुलाना होगा। अजय को बात समझते देर नहीं लगी और उन्होंने तुरंत फोन पर अपनी गलती ठीक करते हुए कहा ठीक है मां। क्या मैं काजोल से बात कर सकता हूं?
अजय और काजोल ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। कपल के दो बच्चे है बेटी न्यासा और बेटा युग। शादी के बाद काजोल ने फिल्मों में आना कम कर दिया था। वहीं, अजय की बात करें तो उनकी कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज होगी।
अजय की अपकमिंग फिल्म मैदान, गंगूबाई काठियावाड़ी, भुज, सूर्यवंशी, द बिग बुल, मईडे और आरआरआर है। वे आखिरी बार 2020 में आई सुपरहिट फिल्म तान्हाजी में नजर आए थे।