- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PM केयर्स फंड में 25 करोड़ और BMC को 3 करोड़ देने के बाद अब अक्षय ने की मुंबई पुलिस की मदद
PM केयर्स फंड में 25 करोड़ और BMC को 3 करोड़ देने के बाद अब अक्षय ने की मुंबई पुलिस की मदद
मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जूझ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। इनमें अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर है। पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को 3 करोड़ रुपए दान करने के बाद अक्षय कुमार ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ की राशि दान दी है, जिसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से उन्हें शुक्रिया कहा गया है।

पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के मुताबिक, मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए की मदद करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका यह सहयोग उन लोगों की जिंदगी को बचाने में मददगार साबित होगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को पीएम केयर्स फंड बनाया था। इसमें उन्होंने देशवासियों से सहयोग देने की अपील की थी। पीएम की अपील के बाद अक्षय कुमार ने इसमें 25 करोड़ रुपए दान किए थे और ऐसा करने वाले पहले बॉलीवुड के पहले एक्टर भी बने।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा था, "इस समय हमारे लोगों का जिंदा रहना सबसे ज्यादा मायने रखता है। इसके लिए हमें कुछ भी करने की जरूरत है। मैं अपनी बचत में से पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए देने की प्रतिज्ञा करता हूं। आप भी आएं और जिंदगियां बचाएं। जान है तो जहान है।"
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा था, "इस समय हमारे लोगों का जिंदा रहना सबसे ज्यादा मायने रखता है। इसके लिए हमें कुछ भी करने की जरूरत है। मैं अपनी बचत में से पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए देने की प्रतिज्ञा करता हूं। आप भी आएं और जिंदगियां बचाएं। जान है तो जहान है।"
अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो #DilSeThankYou लिखे कार्ड के साथ नजर आए थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपने पूरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम के वर्कर्स, डॉक्टर्स, नर्स, एनजीओ, वॉलेंटियर्स, सरकारी अधिकारियों, वेंडर्स और बिल्डिंग के गार्ड्स को कोरोना के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए दिल से धन्यवाद किया था।
बता दें कि अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सूर्यवंशी' में पुलिस ऑफिसर का ही किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके फौरन बाद हुए लॉकडाउन के चलते पोस्टपोन हो गई।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इनके अलावा फीमेल लीड रोल में कैटरीना कैफ भी काम कर रही हैं। सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।
बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के 27892 केस आ चुके हैं। इनमें से 872 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6185 लोग ठीक भी हो चुके हैं।