- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 'मां कसम जब भूत मेरे सामने आएगा तो चूड़ियां पहन लूंगा', ये हैं अक्षय की 'लक्ष्मी बम' के दमदार डायलॉग्स
'मां कसम जब भूत मेरे सामने आएगा तो चूड़ियां पहन लूंगा', ये हैं अक्षय की 'लक्ष्मी बम' के दमदार डायलॉग्स
मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, मगर सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 9 अक्टूबर को रिलीज किया गया। इसमें अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखकर साफतौर से एक बात जाहिर है कि अक्षय ने इस रोल को करने के लिए बहुत मेहनत की है। इसमें डर और कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने के लिए मिला। फिल्म में अक्षय का साथ कियारा आडवाणी दे रही हैं।

'लक्ष्मी बम' अगले महीने दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'लक्ष्मी बम' अक्षय की 2020 में पहली रिलीज फिल्म है। इस साल कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघर बंद होने की वजह से कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
वैसे, भारत में ना सही, मगर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई के दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे, क्योंकि फिल्म विदेशों में 9 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'लक्ष्मी बम' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है।
यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'मुनि 2- कंचना' का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म पहले ईद पर रिलीज होने वाली थी, मगर कोविड-19 महामारी के बाद सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
'लक्ष्मी बम' में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। अक्षय ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान 16 सितम्बर को किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'इस दिवाली आपके घरों में लक्ष्मी के साथ एक धमाकेदार बम भी आएगा। आ रही है 'लक्ष्मी बम'।'
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभी तक की जानकारी के अनुसार, अक्षय की इस साल रिलीज होने वाली फिल्में अब 2021 में आएंगी। इनमें 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडेय' और 'बेलबॉटम' शामिल है।
वैसे, केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है, मगर अभी तक किसी फिल्ममेकर ने सिनेमाघरों में मूवी की रिलीज को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
इस दिवाली मचेगा धमाल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।