- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब आलिया ने मना कर दिया था कि नहीं चाहिए पापा जैसा पति, एक्ट्रेस से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें
जब आलिया ने मना कर दिया था कि नहीं चाहिए पापा जैसा पति, एक्ट्रेस से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें
मुंबई. आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस समय उनका करियर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। 15 मार्च को आलिया अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1993 में हुआ था। वो महेश भट्ट और सोना राजदान की बेटी हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं।
18

आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट के काफी क्लोज हैं, लेकिन उनसे ज्यादा वो मां के करीब हैं। एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि वो पापा जैसा पति नहीं चाहती हैं।
28
दरअसल, आलिया भट्ट ने एक बार अनुपम खेर के शो में पापा महेश भट्ट संग एंट्री ली थी। यहां उन्होंने अपने फ्यूचर हसबैंड के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जो ना केवल उनका दोस्त हो बल्कि उन्हें हंसाए भी।
38
जब आलिया से पूछा गया कि क्या आप अपने पापा जैसे इंसान से शादी करना चाहेंगी, तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें उनके पापा जैसा पति नहीं चाहिए।
48
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रसेस में से एक हैं। वो काफी टैलेंटेड हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है, लेकिन ऐसी अफवाह भी है कि इमरान हाशमी ने एक बार उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था।
58
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इमरान हाशमी को आलिया के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था।
68
दरअसल, इमरान और आलिया कजिन हैं और कहा जाता है कि उन्हें जो फिल्म ऑफर हुई थी वो रोमांटिक थी। आलिया को उनके अपोजिट कास्ट किया जा रहा था। इमरान अपनी कजिन के साथ रोमांटिक रोल नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उसमें काम करने से मना कर दिया था।
78
बहरहाल, आलिया भट्ट ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वो पहली बार रणवीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी।
88
इसके साथ ही आलिया भट्ट रणवीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अक्सर दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos