- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या इसलिए इतने बैचेन थे 77 साल के अमिताभ बच्चन, फिर देर रात मुंबई की सड़कों पर नई कार दौड़ाते आए नजर
क्या इसलिए इतने बैचेन थे 77 साल के अमिताभ बच्चन, फिर देर रात मुंबई की सड़कों पर नई कार दौड़ाते आए नजर
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना (cororna) की दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे है और कई लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। हालांकि, भारत में पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। इसी बीच कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। बीती रात अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) अपनी नई कार mercedes benz s class को मुंबई की सड़कों पर दौड़ता नजर आए। कार चलाते उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बिग बी एक और नई लग्जरी कार खरीद ली है। अमिताभ के अलावा रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर, निमरत कौर, दिव्या कुमार खोसला, डेजी शाह, आदित्य रॉय कपूर सहित कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

बता दें कि कोरोना को मात देने के बाद अमिताभ ने नई कार खरीदी थी। हालांकि, वे इस कार को चला नहीं पाए थे। दरअसल, ठीक होते ही उन्होंने केबीसी (kbc) की शूटिंग शुरू कर दी।
नई कार नहीं चलाने को लेकर वे काफी बैचेन थे और आखिरकार बीती रात उन्होंने इस कार से लॉन्ग ड्राइव का मचा लिया। वे इस दौरान टोपी और मास्क लगाएं दिखे।
फोटोग्राफर्स से बचती नजर आई जाह्नवी कपूर।
डबिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए रणबीर कपूर।
सैफ अली खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की डबिंग करते नजर आए।
व्हाइट सूट और तेहरे पर मास्क लगाए नजर आई कियारा अडवाणी।
वाणी कपूर और हुमा कुरैशी मस्ती के मूड में नजर आईं।
निमरत कौर मॉर्निंग वॉक करती नजर आई।
दिव्या कुमार खोसला ने स्टाइलिश लुक में अपना फोटोशूट करवाया।
आदित्य रॉय कपूर अपने घर के बाहर स्पॉट हुए।
डेजी शाह दुबई से लौट आई हैं।
प्रिंस नरूला पत्नी युविका चौधरी के साथ नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।