MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अमर अकबर एंथोनी @44: अब इस दुनिया में नहीं है अमिताभ बच्चन की फिल्म के 11 स्टार्स, 2 की हुई कैंसर से मौत

अमर अकबर एंथोनी @44: अब इस दुनिया में नहीं है अमिताभ बच्चन की फिल्म के 11 स्टार्स, 2 की हुई कैंसर से मौत

मुंबई. डायरेक्टर मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) की ब्लॉकबस्टर फिल्म अमर अकबर एंथोनी (Amar Akbar Anthony) की रिलीज को 44 साल पूरे हो गए हैं। फिलम 27 मई, 1977 को रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि यह फिल्म मुंबई के 25 थिएटर्स में 25 सप्ताह तक चली थी। धर्मेंद्र ने फिल्म का मुहूर्त क्लैप दिया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), विनोद खन्ना (Vinod Khanna), शबाना आजमी (Shabana Azmi), नीतू सिंह (Neetu Singh), परवीन बाबी (Parveen Babi), प्राण (Pran), जीवन (Jeevan), रंजीत (Ranjeet) और निरूपा रॉय (Nirupa Roy) लीड में थे। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म से जुड़े करीब 11 सेलेब्स अब इस दुनिया में नहीं है। इस फिल्म के लिए अमिताभ को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 27 2021, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

अमर अकबर एंथोनी में अमर के किरदार में विनोद खन्ना, अकबर के रोल में ऋषि कपूर और एंथोनी की भूमिका में अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। पहले अमर का रोल धर्मेंद्र को ऑफर किया गया था। जब वे मनमोहन देसाई के साथ 'चाचा भतीजा' की शूटिंग कर रहे थे। तब देसाई ने उन्हें अमर का रोल ऑफर किया। लेकिन तब धर्मेंद्र कई अन्य फिल्मों में बिजी थे और अपने शेड्यूल को छोटा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। फिर विनोद खन्ना को कास्ट किया था।

212

फिल्म में अकबर का रोल ऋषि कपूर ने प्ले किया था। ऋषि अब इस दुनिया में नहीं है। बॉवीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से हुआ था। 

312

फिल्म में अमर का रोल विनोद खन्ना ने प्ले किया था। उनकी मौत कैंसर की वजह से 27 अप्रैल 2017 में हुई थी। विनोद खन्ना ने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड को अलविदा कहकर ओशो के आश्रम चले गए थे। हालांकि, कुछ सालों बाद वे लौट आए थे और अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। 

412

फिल्म में जेनी का किरदार परवीन बाबी ने निभाया था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली परवीन मानसिक तौर पर बीमारी हो गई थी। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उन्हें कोई मारना चाहता है। उनकी मौत 20 जनवरी 2005 में हुई।
 

512

किशन लाल का रोल प्राण ने निभाया था। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और सिल्वर स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाने वाले प्राण ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई थी। उनका निधन 12 जुलाई 2013 में हुआ।

612

फिल्म में भारती का रोल निरूपा रॉय ने निभाया था। निरूपा अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया। हालांकि, उन्होंने जल्दी फिल्मों में हीरो-हीरोइनों की मां का करना शुरू कर दिया था। उनका निधन 13 अक्टूबर 2004 को हुआ।

712

फिल्म के लेखक कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को हुआ। कादर खान की गिनती उन सेलेब्स में की जाती है जो खुद को किसी भी रोल में ढालने का माद्दा रखते थे। उन्होंने फिल्मों में विलेन से लेकर कॉमेडियन का रोल निभाया और खूब वाहवाही लूटी।

812

रॉबर्ट का किरदार जीवन ने निभाया था। जीवन ने अपने करियर के शुरुआत में कई धार्मिक फिल्मों में नादर का किरदार निभाया था। फिर धीर-धीरे वे फिल्मों में लीड विलेन के रोल में नजर आने लगे। उनकी मौत 10 जून 1987 को हुई।

912

तैयब अली का रोल प्ले करने वाले मुकरी का निधन 4 सितंबर 2000 को हुआ। मुकरी ने अपने जमाने में कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के रोल प्ले किए। 

1012

सुपरटेंडेंट खन्ना का किरदार निभाने वाले कमल कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी के रिश्तेदार है। कमल कपूर ने फिल्मों में विलेन से लेकर पिता, पुलिसवाले तक रोल अदा किया। वे अपनी स्टाइल और आवाज के लिए फेमस थे। उनका निधन 2 अगस्त 2010 में हुआ।

1112

जेबिस्को का रोल यूसुफ खान ने निभाया था। यूफुस की गिनती उन स्टार्स में की जाती है, जिन्हें फिल्मों में कभी लीड रोल नहीं मिला लेकिन वे 70-80 के दशक की करीब-करीब हर फिल्म में मौजूद रहते थे।उनकी मौत 1984 में हुई।

1212

कैथोलिक प्राइस्ट का रोल प्ले करने वाले नासीर हुसैन की मौत 16 अक्टूबर 1987 को हुई। नासीर ने ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर पुलिसवाले का किरदार निभाया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved