- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब पत्नी सुनीता को दुल्हन को जोड़े में देख रो पड़े थे अनिल कपूर, 36 साल बाद सुनाया किस्सा
जब पत्नी सुनीता को दुल्हन को जोड़े में देख रो पड़े थे अनिल कपूर, 36 साल बाद सुनाया किस्सा
मुंबई. अनिल कपूर ने 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर उन्हें फैंस सहित बॉलीवुड स्टार्स ने बधाई दी। वहीं, मंगलवार को सालगिरह मनाते हुए अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर से जुड़ी अपनी यादों को फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होनें सुनीता कपूर के साथ अपनी पुरानी फोटो भी शेयर किया था और बताया कि वो उन्हें दुल्हन के जोड़े में देख उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुनीता के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही अनिल कपूर ने किस्सा शेयर करते हुए पोस्ट लिखा कि कैसे 19 मई को उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बन गया। उन्होनें अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया और उनसे पत्नी बनने के लिए पूछा।
उनकी शादी बहुत टली क्योंकि अनिल कपूर चाहते थे कि वो सुनीता का अच्छे से ख्याल रख सकें, जिसके वो लायक थे। वो चाहते थे कि कम से कम वो पत्नी सुनीता के लिए एक घर खरीद सकें और एक कुक रख सकें। अनिल कपूर अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि कई दिक्कतों के बाद 19 मई को उन्होनें शादी की।
अनिल कपूर कहते हैं कि उन्हें आज भी याद है जब वो उनके घर में गए और दुल्हन को देखा तो वो हंस रही थी। ये देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए, खुशी और बेचैनी के आंसू थे। उनकी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। अनिल और सुनीता की शादी बड़ी नहीं थी ना ही वो हनीमून पर गए थे, जिसके लिए आज भी एक्टर की पत्नी उन्हें चिढ़ाती हैं, लेकिन अनिल कपूर इसे अपनी जिंदगी की सबसे शानदार चीज मानते हैं।
अनिल कपूर ने अपने पोस्ट को खत्म करते हुए आगे लिखा कि उन्हें लेकर कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि जल्दी शादी करना उनके करियर के लिए खराब साबित हो सकता है। मगर, वो बस अपनी जिंदगी का एक भी दिन सुनीता के बिना रहकर बर्बाद नहीं करना चाहते थे।
अनिल चाहते थे कि सुनीता हर लक्त उनके साथ रहें। उनके लिए कभी भी ये करियर या प्यार नहीं था बल्कि कपल के लिए ये प्यार और करियर था। उनके पास अभी भी बहुत कुछ है प्यार को एक साथ शेयर करने के लिए, हमेशा के लिए। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।
इसके अलावा अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए एक और पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा, 'इस एक लंबी प्रेम कहानी की शुरुआत है... 17 मई की रात, उन्होनें एक अहम फिल्म साइन की, जो उनके करियर का बहुत बड़ा फैसला था और 18 मई को उन्होनें इससे भी बड़ा कदम उठाया। अनिल ने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए उनसे पूछा था। एक्टर कहते हैं कि लोग एनिवर्सरी मनाते हैं और वो प्रपोजल भी मनाते हैं। वो खुद को यह भूलने नहीं देते कि उपकार मानने के लिए उनके पास इतना कुछ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।