- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पति विराट की अलमारी से ये चीजें चुराती हैं अनुष्का शर्मा, खुद किया खुलासा
पति विराट की अलमारी से ये चीजें चुराती हैं अनुष्का शर्मा, खुद किया खुलासा
मुंबई. अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ बूटान में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, दोनों यहां विराट का बर्थडे सेलिब्रेशन करने आए थे। सेलिब्रेशन से जुड़ी दोनों की कई रोमाटिंक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बता दें कि अनुष्का ने हाल ही में एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। वहीं, मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे पति विराट की अलमारी से उनके कपड़े चुराकर पहन लेती है।
15

अपने इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया कि 'मैंने उनके वॉर्डरोब से कपड़े लेकर इस्तेमाल किए है। मैं उनके वॉरड्रोब से कई टी-शर्ट लिए है। मैं कभी जैकेट लेती हूं तो कभी टी-शर्ट लेकर पहन लेती हूं। ये मैं इसलिए भी करती हूं क्योंकि विराट को खुद भी पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनू।'
25
अनुष्का ने अपने इंटरव्यू में बताया- 'मैं अगर विराट के कैप्टन वाले कपड़े भी पहन लूं तो भी उन्हें अच्छा लगता है।'
35
अनुष्का ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया 'शादी में उन्होंने पिंक कलर का लहंगा नहीं पहना था क्योंकि वह ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं।'
45
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने दिसंबर, 2017 में इटली में शादी की थी।
55
अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos