- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अनुष्का शर्मा से सलमान की गर्लफ्रेंड तक, इन एक्ट्रसेस ने की क्रिकेटर्स संग शादी, अब ऐसी है लाइफ
अनुष्का शर्मा से सलमान की गर्लफ्रेंड तक, इन एक्ट्रसेस ने की क्रिकेटर्स संग शादी, अब ऐसी है लाइफ
मुंबई. क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबर से सभी को सरप्राइज कर दिया है। दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। लेकिन, बता दें, विराट-अनुष्का की ही तरह कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिसका प्रोफेशन फिल्मों से जुड़ा है तो दूसरे का क्रिकेटर से। ऐसे में आइए जानते हैं विराट-अनुष्का के अलावा उन कपल्स और उनकी फैमिली के बारे में।

अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 2018 में शादी रचाई थी। उन्होंने इटली में जाकर परिवार के बीच शादी की थी। उन्होंने इटली में सात फेरे लिए थे। हाल ही में अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनांउसमेंट की है। वो अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
संगीता बिजलानी
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली हीरोइन संगीता बिजलानी और क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के प्यार के अफसाने भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। 80 के दशक में उनकी मुलाकात हुई और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 1996 में उन्होंने शादी कर ली, पर यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और 2010 में दोनों अलग हो गए थे। बता दें, संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे अजहरुद्दीन से पहले सलमान खान के साथ भी रहे थे।
शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बेहतरीन और ग्लैमरस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से 1969 में शादी की थी। सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा अली खान उनके बच्चे हैं।
रीना रॉय
बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रसेस में से एक रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ब्रेकअप के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी। क्रिकेटर मोहसिन खान ने हिंदी फिल्मों जैसे 'बंटवारा' और 'साथी' में भी किस्मत आजमाई थी। खैर, उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई और 90 के दशक में उन्होंने अपना अलग रास्ता चुन लिया।
गीता बसरा
एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेट फील्ड के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने 2015 में शादी की थी। एक इंटरव्यू में हरभजन ने बताया था कि गीता ने उनसे कहा कि 'हम पहले दोस्त रहेंगे और आगे देखा जाएगा।' कुछ महीनों बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर शादी। कपल की एक बेटी हिनाया भी है।
हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में सगाई की और फिर 2016 में उन्होंने सात फेरे ले लिए। हेजल ने बॉडीगार्ड फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर के साथ काम किया है।
सागरिका घाटगे
'चक दे इंडिया' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप की खबर को काफी समय तक छुपाए रखी। बाद में अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की खबर से सबको चौंका दिया था। जहीर और सागरिका ने युवराज-हेजल के वेडिंग रिसेप्शन में अपनी इंगेजमेंट की खबर ऑफिशियल की थी।
नताशा स्टेनकोविक
हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक भी खूब चर्चा बटोर चुके हैं। जनवरी में दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की खबर से सभी को सरप्राइज दिया था। इसके बाद लॉकडाउन में गुपचुप शादी रचाई और अब पैरेंट बनने की खबर से फैंस को डबल सरप्राइज दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।