- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मां की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने 34 साल बाद बताई दिल दहलाने वाली बात, जो कहा वो है वाकई शॉकिंग
मां की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने 34 साल बाद बताई दिल दहलाने वाली बात, जो कहा वो है वाकई शॉकिंग
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। भारत में ही कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन घोषित किया गया है जो 31 मई तक जारी रहेगा। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है और फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां जुड़ी कई बातें शेयर की है। वे आज भी अपनी मां को भूल नहीं पाए हैं। बात आज की करें तो वे अपनी बहन के साथ घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन की अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज के लिए तैयार है।

अर्जुन ने बताया कि उनके बॉलीवुड डेब्यू से ठीक 45 दिन पहले उनकी मां मोना शौरी का आकस्मिक निधन हो गया था। अचानक हुई मां की मौत से वह पूरी तरह टूट गए थे।
उनका कहना है कि जिस वक्त उनके जीवन में यह हादसा हुआ उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था।
उन्होंने बताया कि मां के जाने से वे मानसिक रूप से काफी टूट गए थे। छोटी बहन अंशुला ने उनका सबसे ज्यादा ध्यान रखा।
अर्जुन का कहना है कि मां को खोने का दर्द वह अच्छे से जानते हैं इसीलिए जब उन्होंने श्रीदेवी की मौत की खबर सुनी तो वह अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ उनके दुख में शामिल हुए। दोनों बहनों को पूरा सपोर्ट किया। वे नहीं चाहते थे कि जो उनके साथ हुआ वो उनकी बहनों के साथ भी हो।
अर्जुन को आज भी उनकी मां का निधन एक डरावने सपने जैसा ही लगता है। उनका कहना है कि यह सही है कि मां को खोने का दर्द मुझे हर रोज परेशान करता है। मैं उन्हें रोज याद करता हूं। वह कभी वापस मेरे पास नहीं आ सकती हैं।
अर्जुन बहन अंशुला के साथ रहते हैं जबकि उनके पापा बोनी कपूर अपनी दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी के साथ रहते हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद इनके वापसी रिश्ते काफी सुधर गए हैं। हालांकि, अभी लॉकडाउन चल रहा है नहीं तो जाह्नवी-खुशी अक्सर अपने भाई अर्जुन से मिलने उनके घर जाती रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।