- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेहद क्यूट है अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का बेटा अरिक, बर्थडे पर पहली बार दिखाया चेहरा, PHOTOS
बेहद क्यूट है अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का बेटा अरिक, बर्थडे पर पहली बार दिखाया चेहरा, PHOTOS
मुंबई. अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिडेस ने अपने बेटे अरिक रामपाल का 18 जुलाई को पहला बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर अर्जुन और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है। हालांकि इससे पहले एक्टर बेटे के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी उसका चेहरा नहीं दिखाया था।

बर्थडे पर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने आरिक की काफी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहा है। फोटोज शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'आरिक के पहले जन्मदिन पर अपनी इंस्टा फैमिली के साथ उसका प्यार शेयर करने का वक्त है।'
अर्जुन आगे लिखते हैं, 'संयम बनाए रखने और हमारे ऊपर अपना प्यार बरसाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मिलिए छोटे रामपाल आरिक से। हैपी बर्थडे मेरे बच्चे।'
गैब्रिएला ने भी अपने बच्चे की कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यारो को पहला जन्मदिन मुबारक। इतनी खुशी देने के लिए और जो मैं हो भी नहीं सकती थी ऐसा उद्देश्य देने के लिए शुक्रिया।'
गैब्रिएला ने आगे लिखा, 'तुम्हें बढ़ता देखकर बहुत खुश हूं। हम तुसमे बहुत प्यार करते हैं और हम बहुत खुशनसीब हैं आरिक।'
बता दें कि साल 2019 में पहली बार अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद पिछले साल जुलाई में आरिक का जन्म हुआ था। बता दें, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है और बेटे का जन्म भी बिना शादी के ही हुआ है।
बहरहाल, अगर अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही वो इन दिनों वेबसीरीज में भी काम कर रहे हैं।
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।