- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अर्जुन रामपाल ने सेलिब्रेट किया 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड का बर्थडे, नहीं मना पाए बड़ा जश्न
अर्जुन रामपाल ने सेलिब्रेट किया 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड का बर्थडे, नहीं मना पाए बड़ा जश्न
मुंबई. कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में 14 अप्रैल को देशभर में लॉकडाउन खोलने पर विचार किया जा रहा है। इन दिनों आम लोगों समेत तमाम स्टार्स घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब अर्जुन रामपाल ने 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला का बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन धूमधाम से नहीं मना पाए, जिसको लेकर एक्टर ने कहा कि वो जल्द ही बड़ी पार्टी करेंगे।
17

अर्जुन रामपाल आज अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लॉकडाउन को देखते हुए वह बाहर पार्टी करने में असमर्थ हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
अर्जुन ने इस तस्वीर के सहारे गैब्रिएला को बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी जान जन्मदिन की बधाई। हम लोगों ने आज थोड़ा सा सेलिब्रेशन किया है और जल्द ही बड़ा भी करेंगे। लव यू।'
37
इससे पहले अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लिटिल स्टार एरिक और अर्जुन की एक बेहद अडोरेबल फोटो शेयर की थी। फोटो में अर्जुन अपने नन्हे बेटे के लिए गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
47
वहीं, एरिक अपने डैडी को गिटार बजाते हुए काफी ध्यान से देख रही थीं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि अर्जुन अपने नन्हे से बेटे को गिटार बजाना सिखा रहे हैं।
57
फैन्स को बेटे एरिक संग अर्जुन की दोनों ही तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। लोग कमेंट बॉक्स में फादर- सन की जोड़ी की खूब तारीफें कर रहे हैं।
67
अर्जुन और गैब्रिएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी। यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की बात आगे बढ़ी और बिना शादी के ही उनका एक बेटा है।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos