MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Murder Case
India Uzbekistan Deal
NEET PG 2026
Nepal Flood
Punjabi Influencer Death
Benjamin Netanyahu Son
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • तबलीगी जमात की हरकत पर डायरेक्टर ने पूछे सवाल तो भड़के जावेद अख्तर, बोले तुम किस मुंह से पूछ रहे

तबलीगी जमात की हरकत पर डायरेक्टर ने पूछे सवाल तो भड़के जावेद अख्तर, बोले तुम किस मुंह से पूछ रहे

मुंबई। हाल ही में यूपी के मुरादाबाद में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित और जावेद अख्तर में ठन गई। दोनों सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए। दरअसल इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अशोक पंडित ने जावदे अख्तर से सवाल पूछ लिया कि वो तबलीगी जमात और मुरादाबाद वाले मामलों पर अब तक चुप क्यों हैं? इसके बाद जावेद अख्तर ने भी जवाब दिया। हालांकि दोनों के बीच बहसबाजी होती रही और जावेद अख्तर भड़क गए। जावेद अख्तर ने अशोक पंडित से कहा कि आप मुझसे किस मुंह से सवाल कर रहे हैं? 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 17 2020, 06:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दरअसल, जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में कोरोना वायरस की जांच के लिए बीएमसी की तारीफ की थी। इस पर अशोक पंडित ने कहा- "सर मैं बीएमसी द्वारा किए गए महान कामों के लिए आपकी तारीफ का सपोर्ट करता हूं। लेकिन मैं अब भी तबलीगी जमात के आतंकी कामों को लेकर आपकी निंदा का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि आपने मुरादाबाद के विजुअल्स भी देखे होंगे। इन बर्बर हमलों पर आखिर चुप्पी क्यों?"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

अशोक पंडित के इस ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा- "अशोकजी सीधी बात कीजिए। क्या आप जो मुझे बरसों से जानते हैं, यह सोचते हैं कि मैं एक कम्युनल हूं। कोई और पूछता तो पूछता, आप जो मेरे दोस्त हैं...क्या आप नहीं जानते कि मेरा तबलीगी जमात जैसी हर संस्था चाहे मुस्लिम हो या हिंदू के बारे में क्या सोचना है।"

39

इस पर अशोक पंडित ने कहा- "सर मैं आपको जानता हूं और आपकी दिल से इज्जत करता हूं और इसीलिए हैरान हूं कि आपने अब तक तबलीगी जमात को पब्लिकली क्यों नहीं लताड़ा? गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाना तो आप ही से सीखा है। इन आतंकवादियों पर आपकी खामोशी थोड़ी-बहुत खल गई।"

49

अशोक पंडित का जवाब सुनकर जावेद अख्तर भड़क गए। उन्होंने लिखा- "तो सुनिए सीधी बात। मैंने जिस कम्युनिटी में जन्म लिया है, उसके सारे कट्टर लोगों और कम्युनल ग्रुप्स को हजार बार कंडेम किया है। यह वो काम है, जो आपने अपनी जिंदगी में एक बार भी नहीं किया। आप किस मुंह से मुझसे सवाल करते हैं।"

59

इस पर अशोक पंडित ने पूछा- "सर सीधी बात में आपने मुझे अभी तक मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। तबलीगी जमात के आतंकवादियों की हरकत के बारे में आपने अभी तक पब्लिकली कंडेम क्यों नहीं किया? सर, बाला साहब ठाकरे और नरेंद्र मोदी मेरे हीरो तब भी थे और अब भी हैं। कुर्सी पाने के लिए अपना पक्ष कभी नहीं बदला।"

69

बता दें कि इससे पहले जावेद अख्तर उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने कोरोना के चलते मस्जिदें बंद करने के लिए फतवे का समर्थन किया था। 

79

जावेद अख्तर का ट्वीट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। एक यूजर ने कहा- 'आखिर ऐसा क्यों है कि भारत की सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए हमें फतवे की जरूरत पड़ती है और सरकार का अनुरोध या आदेश पर्याप्त नहीं है?'

89

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा था, 'फतवा क्यों, क्या हम मध्यकाल में जी रहे हैं? क्यों आप सिर्फ देश के कानूनों का पालन नहीं कर सकते?'

99

एक शख्स ने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए लिखा था- यह तो ये तथाकथित नास्तिक महोदय भी मानते हैं कि इनके मजहब के लोग देश के प्रधानमंत्री, कानून से ऊपर अपने मुल्ले मौलानाओं को मानते हैं। जब देश के बाकी लोग प्रधानमंत्री की अपील पर अपने घरों में बैठे है इन लोगों को ऐसा करने के लिए फतवे का इंतजार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
महेश बाबू 51 की उम्र में भी कैसे हैं इतने फिट? इस एक चीज़ को हाथ तक नहीं लगाते
Recommended image2
Toxic Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ का हाल बेहाल! 5वें दिन गिरकर इतने CR पर पहुंचा कलेक्शन
Recommended image3
BO पर सबसे बड़ा क्लैश: एक नाम की 2 फ़िल्में एक साथ होंगी रिलीज? सुनामी लाएंगे 2 सुपरस्टार!
Recommended image4
Toxic Day 5 Advance booking: रविवार को रॉकेट बनी 'टॉक्सिक', टिकट बिक्री ने किया हैरान!
Recommended image5
सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी 65 से ज्यादा फ़िल्में, 'हैवान' से 'रामायण' तक देखें पूरी लिस्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved