- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एक फैसले ने सोनाली जोशी के करियर को किया चौपट, 18 साल बाद Pawan singh की हीरोइन ऐसी दिखती हैं
एक फैसले ने सोनाली जोशी के करियर को किया चौपट, 18 साल बाद Pawan singh की हीरोइन ऐसी दिखती हैं
मुंबई. भोजपुरी में कभी सोनाली जोशी (Sonali joshi)की तूती बोलती थी। वो वहां की सफल एक्ट्रेस में से एक थी। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अदाकारा आज बड़े पर्दे से दूर हैं। 18 सालों में वो काफी बदल गई हैं। एक नजर में उन्हें पहचान पाना आसान नहीं होगा। सोनाली का जब भोजपुरी में करियर पिक पर था तब उन्होंने एक ऐसा फैसला ले लिया जो उन्हें गुमनामी में ढकेल दिया। आइए नीचे जानते हैं उनके बारे में उनकी तस्वीरों के साथ...

सोनाली जोशी भोजपुरी के कई फिल्मों में नजर आईं। वो पवन सिंह की पहली फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम की' (Rangli Chunariya Tohre Naam ki) में रोमांस करती नजर आईं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
फिल्म में लोगों को इनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आई थी। फिल्म के सारे गाने भी लोगों को खूब भाये थे। इस मूवी के बाद वो 'दरार' और 'प्रतिज्ञा' जैसी फिल्मों में साथ किया। लेकिन इसके बाद वो साथ नजर नहीं आए।
सोनाली जोशी के पास भोजपुरी फिल्मों के कई ऑफर आए। उनके साथ निरहुआ भी काम करना चाहते थे। लेकिन अदाकारा के एक फैसले ने उनके करियर को खराब कर दिया।
सोनाली जोशी भोजपुरी को छोड़कर साउथ की फिल्मों में दाखिल हो गईं। वो साउथ की मूवी करने लगीं। लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और उनका करियर बर्बाद हो गया। भोजपुरी के साथ-साथ वो साउथ की फिल्मों से भी आउट हो गईं।
सोनाली जो पहले परफेक्ट फिगर वाली हुई करती थी अब वो काफी बदल गई हैं। उम्र का असर उनपर दिखने लगा है। पहले से वो मोटी भी हो गई हैं। अब वो बड़े पर्दे से दूर शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
हालांकि वो कुछ सीरियल में मां के किरदार में नजर आईं। लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि सोनाली अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।
और पढ़ें:
हार्दिक पांड्या से लेकर कंगना तक, जानें Koffee With Karan शो की हैरान करने वाली 7 बड़ी कंट्रोवर्सी
आलिया भट्ट एक्टिंग के बाद अब इस फील्ड में उतरीं, वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।