MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 6 एक्टर्स को डेट करने के बाद बिपाशा बसु ने दो बीवियों को तलाक दे चुके इस शख्स से की थी शादी

6 एक्टर्स को डेट करने के बाद बिपाशा बसु ने दो बीवियों को तलाक दे चुके इस शख्स से की थी शादी

मुंबई. बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर  से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। बिपाशा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए 2 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 29 2020, 07:05 PM IST| Updated : May 02 2020, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। बिपाशा ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं, करन व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए थे। ये बिपाशा की पहली और करन की तीसरी शादी थी। 

29

करन ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल, 2012 में शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करन अलग हो गए हैं।

39

वहीं, करन से शादी करने से पहले बिपाशा 6 एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रही थी। इसमें से भी वे जॉन अब्राहम के साथ 9 साल तक लिव-इन में रही।
 

49

बिपाशा के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण हैं। बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। दरअसल जिस दौरान बिपाशा मॉडलिंग में आई थीं मिलिंद बतौर सुपरमॉडल स्टेब्लिश हो चुके थे। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बाद में बिपाशा ने 1996 में गोदरेज सिंथोली सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता है। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।

59

बिपाशा, डीनो मोरिया के साथ रिलेशन में भी रही। दोनों ने फिल्म 'राज' (2002) में साथ काम किया। दोनों का अफेयर 6 साल चला और ब्रेकअप हो गया। 
 

69

इसके बाद फिल्म 'जिस्म' (2003) की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन अब्राहम की नजदीकियां बढ़ी। दोनों के बीच 9 साल तक अफेयर चला और लिव-इन में भी रहे। लेकिन, जॉन रिलेशनशिप के दौरान बिपाशा को धोखा देते है और वे बिपाशा के साथ प्रिया ( जो अब उनकी पत्नी है) को डेट कर रहे थे।

79

जॉन से ब्रेकअप के बाद 2014 में बिपाशा ने हरमन बावेजा के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। ये अफेयर भी कुछ महीने ही चला। 

89

'बाहुबली' से चर्चा में आए साउथ एक्टर राणा दग्गुबती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल बिपाशा और राणा ने साथ में 2011 में 'दम मारो दम' की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। रिपोर्ट की मानें तो राणा ने बिपाशा को चीट किया था जिसकी वजह से ये कपल अलग हुआ।

99

बिपाशा का नाम उनकी फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' के को-स्टार आर. माधवन से भी जुड़ा। 2015 में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर को डेट करना शुरू किया और फिर दोनों ने 2016 में शादी कर ली।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved