- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 4 साल छोटे पति को kiss कर एक्ट्रेस ने किया वैलेंटाइन डे विश, केक काटकर मनाया जश्न
4 साल छोटे पति को kiss कर एक्ट्रेस ने किया वैलेंटाइन डे विश, केक काटकर मनाया जश्न
मुंबई. वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन फोटोज में वो पति के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।
16

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में बिपाशा बसु करण को kiss कर वैलेंटाइन डे विश करती दिख रही हैं, वहीं, करण भी पत्नी बिपाशा को kiss कर वैलेंटाइन डे की बधाई दी।
26
बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ केक काटकर वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया। दोनों इस दौरान काफी खुश दिखाई दिए।
36
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 4 साल पहले अप्रैल 2016 में शादी की थी। करण सिंह से शादी और अफेयर से पहले बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम समेत कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।
46
बिपाशा और जॉन अब्राहम को लेकर कहा जाता है कि दोनों एक साथ काफी समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन, 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और वो एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
56
वहीं, अगर करण सिंह ग्रोवर की बात की जाए तो उन्होंने बिपाशा से पहले दो शादियां की थी। करण की पहली शादी श्रद्धा निगम से 2008 में हुई थी और 2009 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद करण ने जेनिफर विगेंट के साथ 2012 में शादी की, हालांकि, इनकी ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2014 में तलाक हो गया।
66
करण सिंह ग्रोवर की दोनों शादियां दो साल से ज्यादा नहीं चली। इसके बाद करण की मुलाकात फिल्म 'अलोन' में बिपाशा से मुलाकात हुई, यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां आई और उन्होंने 2016 में शादी का फैसला लिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos