- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या शादी के चार साल बाद मां बनने वाली हैं 41 साल की बिपाशा बसु, जानें एक्ट्रेस की बेबी प्लानिंग
क्या शादी के चार साल बाद मां बनने वाली हैं 41 साल की बिपाशा बसु, जानें एक्ट्रेस की बेबी प्लानिंग
मुंबई. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच प्यार कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। इसमें उन्होंने बेबी को लेकर उनका फ्यूचर प्लान क्या है उसे शेयर किया है।

बिपाशा बसु ने कहा कि 'देशभर में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनकी हम देखभाल कर सकते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं, लेकिन ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें सुविधाएं नहीं मिलती है। उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। तो देखते हैं भविष्य में क्या होता है?'
वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि 'उन्होंने सब कुछ भगवान के ऊपर छोड़ दिया है। हर कोई इसे प्लान करके चलता है, लेकिन ये सब अपने हाथ में नहीं होता है।'
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 4 साल हो चुके हैं। अभी भी उन्होंने बेबी की प्लानिंग नहीं की है और उनके बयान को देखा जाए तो वो बच्चा गोद ले सकते हैं। एक्ट्रेस अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं।
बता दें, करण ने बिपाशा से शादी से पहले दो एक्ट्रेस जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी की थी। इन दोनों से अलग होने के बाद एक्टर ने बिपाशा से शादी की थी।
बहरहाल, अगर बिपाशा और करण के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों वेबसीरीज 'डेंजरस' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस वेबसीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है।
एक किडनैंपिंग पर आधारित इस वेबसीरीज में बिपाशा बसु ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। इसमें बिपाशा बसु ने अपनी हॉटनेस का भी जलवा दिखाया है और ऑनस्क्रीन करण के साथ इंटीमेट सीन भी फिल्माया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।