- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 'लेडी अंबानी' के नाम से पहचानी जाती है इस एक्टर की पत्नी, इसलिए पति से भी है दो कदम आगे
'लेडी अंबानी' के नाम से पहचानी जाती है इस एक्टर की पत्नी, इसलिए पति से भी है दो कदम आगे
मुंबई. सुनील शेट्टी 59 साल के हो गए हैं। 11 अगस्त, 1961 को मैंगलोर (कर्नाटक) के पास मुल्की में जन्मे सुनील को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से करियर शुरू किया था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सुनील सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन बिजनेसमैन भी है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते है कि उनकी पत्नी माना शेट्टी बिजनेस के मामले में पति से भी दो कदम आगे है। वे अकेले काफी बड़ा कारोबार संभाल रही है।

सुनील एक्टर के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। वहीं, उनकी पत्नी माना शेट्टी भी बिजनेस वुमन हैं और उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। माना मल्टी टास्कर हैं और वो बिजनेसवुमन, सोशल वर्कर, डिजाइनर और होम मेकर जैसे कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
माना आर हाउस नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। 2 फ्लोर में फैला ये स्टोर वर्ली में है जहां डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लग्जरी चीजें मिलती हैं।
इस स्टोर में फर्नीचर भी है। माना बताती हैं कि उनका फर्नीचर 80 परसेंट इंडिया से और बाकी का वर्ल्ड के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया जाता है।
माना शेट्टी सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन ही नहीं बल्कि वो सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। अपने पति सुनील शेट्टी के साथ वे मिलकर एस 2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया। जिसमें उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं।
माना सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
माना इन सबके के साथ डिजाइनर भी हैं। वो अपनी बहन के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं।
उनका खंडाला में करीब 6200 वर्गफीट में फैला लैविश फार्महाउस भी है। इसमें प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम और किचन है। इस फार्महाउस का आर्किटेक्ट जॉन अब्राहम के भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया। वहीं, इसका इंटीरियर और फर्नीचर माना ने ही तैयार किया है।
सुनील और माना ने 6 साल डेटिंग के बाद 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटी आथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी है।
दोनों बच्चों और पति के साथ माना शेट्टी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।