- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- माधुरी दीक्षित से ऐश्वर्या राय तक, इन 14 एक्ट्रेस ने बाप और बेटे दोनों के साथ किया काम
माधुरी दीक्षित से ऐश्वर्या राय तक, इन 14 एक्ट्रेस ने बाप और बेटे दोनों के साथ किया काम
मुंबई। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना 45 साल के हो चुके हैं। 28 मार्च, 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना ने 23 साल पहले 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से करियर की शुरुआत की थी। अक्षय खन्ना ने इसी साल आई फिल्म 'मोहब्बत' में काम किया, जिसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित थीं। माधुरी दीक्षित वो एक्ट्रेस हैं, जो अक्षय खन्ना के साथ ही उनके पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम कर चुकी हैं। माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'दयावान' में काम किया है। माधुरी ही नहीं, बल्कि ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बाप और बेटे दोनों के साथ काम किया है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में।
114

विनोद खन्ना-माधुरी दीक्षित-अक्षय खन्ना : विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दयावान' में साथ काम किया है। फिल्म का एक गाना 'आज फिर तुम पे प्यार आया है' काफी फेमस हुआ था। इस गाने में माधुरी और विनोद खन्ना ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। फिल्म में विनोद खन्ना शक्ति वेलु के किरदार में, जबकि माधुरी ने उनकी पत्नी नीलू का रोल प्ले किया था। वहीं दूसरी ओर, विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और माधुरी दीक्षित भी फिल्म में रोमांस कर चुके हैं। 1997 में आई फिल्म 'मोहब्बत' में माधुरी और अक्षय लीड एक्टर्स थे। अक्षय-माधुरी पर फिल्माया फिल्म का एक गाना 'ओ बेबी डोंट ब्रेक माय हार्ट' काफी हिट हुआ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

214
श्रीदेवी : धर्मेंद्र (फरिश्ते) - सनी देओल (राम अवतार)
314
रेखा : राकेश रोशन (खूबसूरत) - ऋतिक रोशन (कृष 2)
414
डिंपल कपाड़िया : विनोद खन्ना (खून का कर्ज) - अक्षय खन्ना (दिल चाहता है)
514
ऐश्वर्या राय : अमिताभ (मोहब्बतें) - अभिषेक (गुरु)
614
डिंपल कपाड़िया : धर्मेंद्र (इंसानियत के दुश्मन) - सनी देओल (मंजिल-मंजिल)
714
सोनम कपूर : ऋषि कपूर (बेवकूफियां) - रणबीर कपूर (सांवरिया)
814
अनुष्का शर्मा : पंकज कपूर (मटरू की बिजली का मन डोला) - शाहिद कपूर (बदमाश कंपनी)
914
रानी मुखर्जी : अमिताभ (ब्लैक) - अभिषेक (युवा)
1014
दीपिका पादुकोण : अमिताभ (पीकू) - अभिषेक (खेलें हम जी जान से)
1114
करीना कपूर : पंकज कपूर (मैं प्रेम की दीवानी हूं) - शाहिद कपूर (जब वी मेट)
1214
प्रियंका चोपड़ा : अमिताभ (वक्त) - अभिषेक (दोस्ताना)
1314
प्रिटी जिंटा : अमिताभ (वीर-जारा) - अभिषेक (कभी अलविदा ना कहना)
1414
करिश्मा कपूर : अमिताभ (हां मैने भी प्यार किया) - अभिषेक (एक रिश्ता)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos