- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बॉलीवुड में शोक की लहर, शीला दीक्षित के निधन पर इन सितारों ने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, शीला दीक्षित के निधन पर इन सितारों ने जताया दुख
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया।
15

मुंबई. दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद दिल्ली की राजनीति को एक बड़ा झटका लगा। जहां तमाम राजनेताओं ने ट्वीटकर शोक जताया वहीं बॉलीवुड में भी शोक की लहर चली। अक्षय कुमार, लता मंगेशकर जैसे सितारों से लेकर कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
संगीतकार लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, "शीला जी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम और कला के रूप में वे एक महान महिला थीं। हमने कभी राजनीति के मुद्दों पर बात नहीं की लेकिन संगीत और कविताओं पर काफी बात की है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
35
अक्षय कुमार ने शीला दीक्षित के दिल्ली में किए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, "शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली की सूरत बदली। परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं।"
45
भूमि पेडनेकर ने लिखा, "हमने अपना नेता खो दिया। शीला दीक्षित वास्तविकता में काफी अच्छी नेता थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।"
55
ऋचा चड्ढा ने शीला दीक्षित के निधन को पर्सनल नुकसान बताया है। उन्होंने लिखा, "मेरे कॉलेज और स्कूल के दिनों में दिल्ली का हरा रंग वास्तविकता में 300 प्रतिशत बढ़ा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos