- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 7 PHOTOS:सपना चौधरी की एजुकेशन क्वालीफिकेशन जान दंग रह जाएंगे, डांसिंग क्वीन पहनना चाहती थी खाकी वर्दी
7 PHOTOS:सपना चौधरी की एजुकेशन क्वालीफिकेशन जान दंग रह जाएंगे, डांसिंग क्वीन पहनना चाहती थी खाकी वर्दी
एंटरटेनमेंट डेस्क. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( sapna choudhary) के बारे में शायद ही कोई हो जो उन्हें नहीं जानता हो। उनके डांस के लाखों लोग दीवाने हैं। हाल ही में उनका भोजपुरी म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें वो पवन सिंह (Pawan Singh)के साथ नजर आ रही हैं। उनका गाना 'लहंगा लहक जाई'तहलका मचाए हुए हैं। रिकॉर्ड तोड़ व्यूज के साथ यह गाना ट्रेंड कर रहा है। स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली सपना चौधरी टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। हालांकि सपना का 'सपना' डांसर बनने का नहीं था। वो खाकी वर्दी पहनना चाहती थीं। आइए नीचे बताते हैं सपना का क्वालीफिकेशन और कैसे वो डांसर बन गईं...

सपना चौधरी की पैदाइश 25 सितंबर 1990 को रोहतक में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुई थी। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। जिसके बाद फैमिली की जिम्मेदारी उनपर आ गई। बचपन से ही वो अपने पैरों पर खड़ी हो गई थी। अपने बल पर परिवार का पालन पोषण किया।
पिता की मौत के बाद सपना का पुलिस इंस्पेक्टर बनने का सपना टूट गया। 12वीं क्लास तक ही वो पढ़ पाई। 12वीं में उन्होंने आर्ट्स विषय चुना था। लेकिन पिता के जाने के बाद फैमिली संभालने में बिजी हो गई और शिक्षा पीछे छूट गया।
सपना चौधरी शादी समारोह, अलग-अलग तरह के इवेंट में डांस करने लगी। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। आज उनके ठुमके पर लाखों लोग नाच उठते हैं।
' तेरी आख्यां का यो काजल'ने सपना को रातों-रात स्टार बना दिया था। यह आज भी शादियों में जरूर बजता है। वो 'बिग बॉस 11' कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। टीवी के इस रियलिटी शो के जरिए ही वो पूरे देश में छा गई थीं।
सपना चौधरी एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। कभी कुछ नहीं होने वाली डांसिंग क्वीन के पास आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है। दिल्ली के नजफगढ़ में एक आलीशान घर है। कई गाड़ियां भी उनके गैराज में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 30 -50 लाख रुपए चार्ज करती हैं। म्यूजिक वीडियो के लिए भी वो इतना ही चार्ज करती हैं। इनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है।
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपने डांस वीडियो और तस्वीरें शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती हैं। साल 2020 में उन्होंने गुपचुप तरीके से सिंगर वीर साहू से शादी कर ली थी। कपल का एक बेटा है।
और पढ़ें:
'भाभी जी घर... 'के मनमोहन तिवारी की बेटी मॉडल से नहीं है कम, PHOTOS में देखें बला की खूबसूरती
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।