- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- डैनी से शक्ति कपूर तक इतनी खूबसूरत हैं बॉलीवुड के टॉप विलेन की Wives, रहती है लाइमलाइट से दूर
डैनी से शक्ति कपूर तक इतनी खूबसूरत हैं बॉलीवुड के टॉप विलेन की Wives, रहती है लाइमलाइट से दूर
मुंबई. अपनी एक्टिंग और दमदार आवाज की वजह से कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले डैनी डेंजोंगप्पा 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 फरवरी, 1948 को गंगटोक में हुआ था। फिलहाल डैनी ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते है। आपको बता दें कि डैनी की पत्नी का नाम गावा है और वे सिक्किम की राजकुमारी है। गावा लाइमलाइट से दूर रहने पसंद करती है। कहने को तो दोनों की अरेंज मैरिज है, लेकिन शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की शादी 1990 में हुई थी और उनके दो बच्चे रिन्जिंग डेन्जोंगपा और पेमा डेन्जोंगपा हैं।
19

कई नेपाली, तमिल, बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाले डैनी को असली पहचान बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर मिली। वैसे तो डैनी ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया है। वे आखिरी बार 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका में नजर आए। वैसे डैनी का असली नाम Tshering Phintso Denzongpa है। उन्हें डैनी नाम जया बच्चन ने दिया था। इतना ही नहीं डैनी को फिल्म शोले में गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उस दौरान वे धर्मात्मा फिल्म में काम कर रहे हैं और उन्होंने शोले में काम करने से मना कर दिया था।
29
शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से 1982 में शादी की थी। शिवांगी लाइमलाइट से दूर रहती हैं और ज्यादा अपने फैमिली फंक्शन में ही शामिल होती हैं। वे एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। शिवांगी की बेटी श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर दोनों ही एक्टर हैं। हालांकि, श्रद्धा की गिनती इंडस्ट्री में सफल स्टार्स में होती है, वहीं सिद्धांत फिल्मों में खास कमाल नहीं कर पाए हैं।
39
सोनू सूद जितने हैंडसम हैं, उनकी पत्नी सोनाली भी उतनी ही खूबसूरत हैं। सोनू और सोनाली ने 1996 में शादी की थी। दोनों का एक लड़का है इशांत। सोनाली लाइमलाइट और कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं। सोनू ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।
49
प्रकाश राज की दूसरी वाइफ हैं पोनी वर्मा। दोनों ने 2010 में शादी की थी। उनकी पहली वाइफ का नाम है ललिता कुमारी है, जिनसे वे 2009 में अलग हो गए। प्रकाश और पोनी की लव मैरिज है। पोनी कोरियोग्राफर हैं। प्रकाश ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है।
59
रंजीत ने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। उन्होंने 1986 में आलोका बेदी से शादी, जिससे उनकी मुलाकात चंकी पांडे की मां स्नेहलता ने करवाई थी। दोनों के दो बच्चे दिव्यंका बेदी और चिरंजीव हैं। बता दें कि आलोका लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।
69
परेश रावल ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 1979 में मिस इंडिया रही एक्ट्रेस स्वरूप संपत से शादी की। दोनों के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य हैं। स्वरूप संपत ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, अब वे लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं।
79
अनुपम खेर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी वाइफ हैं किरण खेर भी एक्ट्रेस हैं। किरण बेहद स्टाइलिश हैं और फिल्मों में उन्होंने डिफरेंट किरदार निभाएं हैं। दोनों ने 1985 में शादी की थी। किरण की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें एक बेटा है सिकंदर खेर।
89
आशुतोष की वाइफ हैं रेणुका शहाणे। रेणुका ने कुछ फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। हालांकि, अब वे लाइमलाइट से दूर हैं। दोनों ने 2001 में शादी की थी। उनके दो बेटे सत्येन्द्र राणा और शौर्यमान राणा हैं।
99
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया की लव मैरिज है। नवाज जहां फिल्मों में सक्रिय हैं, वहीं अंजली ने भी कुछ फिल्मों में काम किया है। दोनों के दो बच्चे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos