- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तिरुपति के बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, लिया आशीर्वाद
तिरुपति के बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, लिया आशीर्वाद
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह है। दोनों ने 2018 में 14, 15 नवंबर को शादी की थी। दोनों गुरुवार को शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति दर्शन करने पहुंचे थे। तिरुपति में दर्शन करने के दौरान दोनों की फोटोज सामने आई थी। अब ये कपल शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह साढ़े 4 बजे अमृतसर पहुंचा। यहां दोनों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
14

इस दौरान दीपिका ने मरून कलर के सूट सलवार के साथ मांग में सिंदूर और हैवी नेकलेस कैरी किया था। दोनों में यहां पर परिवार के साथ लंगर भी चखा था।
24
इसके साथ ही रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस की ड्रेस से मैचिंग मिक्स्ड कलर के कुर्ते-पायजामे और वेस्ट कोट पहना था।
34
इससे पहले दीपिका-रणवीर अपनी फैमिली के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर गए थे।
44
तिरुपति मंदिर के दर्शन के दौरान दोनों ने मैचिंग ड्रेस पहनी थी और दीपिका ने ससुराल से मिली साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दीपिका-रणवीर के पद्मावती टेंपल जाने की भी चर्चा थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos