- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण के Ex ब्वॉयफ्रेंड की पत्नी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते सामने आई Photos
प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण के Ex ब्वॉयफ्रेंड की पत्नी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते सामने आई Photos
मुंबई. सिंगर नीति मोहन (neeti mohan) और एक्टर निहार पांड्या (nihaar pandya) की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 15 फरवरी, 2019 में हैदराबाद में शादी की थी। अपनी शादी की दूसरी सालगिहर पर दोनों ने फैन्स के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, नीति मोहन और निहार पांड्या जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने ये गुड न्यूज फैन्स से सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नीति ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे येलो और व्हाइट शर्ट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, निहार ने पिंक शर्ट और ब्लू डेनिम पहना हुआ है। आपको बता दें कि एक वक्त था जब निहार, दीपिका पादुकोण (deepika padukone) के साथ रिलेशनशिप में थे।

नीति ने फोटोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। फोटोज में निहार अपनी पत्नी के साथ बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री काफी क्यूट लग रही है।
नीति ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 1+1= 3 होने वाली मम्मी और होने वाले पापा… ये अनाउंस करने के लिए हमारी दूसरी सालगिरह से बेहतर कोई दूसरा दिन नहीं हो सकता था।
वहीं, निहार ने भी फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा- 1+1=3 होने वाले मॉमी और डैडी। इस चीज को अनाउंस करने के लिए हमारी दूसरी एनिवर्सरी से बेहतर दिन क्या हो सकता है!!! हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। आप हर चीज मूल्यवान बना देती हो।
नीति और निहार की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने वेलेन्टाइन डे पर भी काफी प्यारी फोटो शेयर की थी।
नीति ने निहार से 2019 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय के लिए डेट भी किया था।
बता दें कि नीति सिंगर है। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के गाना इश्क वाला लव.. से डेब्यू किया था। तो निहार एक्टर है। वे कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आ चुके है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।