- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- उफ्फ ये मोहब्बत! देवोलीना को खोकर भी खुश हैं विशाल सिंह, अदाकारा की शादी से आई अजीबो गरीब तस्वीरें
उफ्फ ये मोहब्बत! देवोलीना को खोकर भी खुश हैं विशाल सिंह, अदाकारा की शादी से आई अजीबो गरीब तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'साथ निभाना साथिया'फेम देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी (devoleena bhattacharjee secret wedding) चर्चा में है। 'गोपी बहू'ने अपने चाहनेवालों को कंफ्यूज करते हुए शादी रचा ली। हालांकि उनकी शादी की तस्वीरों को देखने के बाद भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वो वाकई शादी के बंधन में बंध गई हैं। इसके पीछे वजह उनकी लव लाइफ है। 'साथ निभाना साथिया' सीरियल के को-एक्टर विशाल शर्मा के साथ उनका अफेयर चल रहा था। अचानक वो उनकी मौजूदगी में किसी और की हो गई ये बात लोगों को हजम नहीं हो रहा है। आइए नीचे देखते हैं लोगों को कंफ्यूज करने वाली देवोलीना की शादी की तस्वीरें...

टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। उन्होंने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख के साथ सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो काफी वक्त से डेट कर रहे थे।
लाल जोड़े में देवोलीना बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने बेहद ही मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ शादी की है। इनकी शादी विशाल शर्मा को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना और विशाल का मजाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल, फरवरी 2022 में देवोलीना को विशाल शर्मा ने प्रपोज किया था। उन्होंने उन्हे हीरे की अंगूठी भी पहनाई थी। उस वक्त उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। हालांकि दोनों पहले कई बार साफ कर चुके थे कि वो एक अच्छे दोस्त हैं। देवोलीना की शादी में भी वो एक बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में दिखाई दिये।
इतना ही नहीं शादी की रस्मों की जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही थी उसे देखकर लोगों को लगा कि देवोलीना और विशाल ही शादी कर रहे हैं। लेकिन अब जब लोगों को यह पता चल गया है कि देवोलीना विशाल को छोड़कर किसी और के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला ली हैं तो सोशल मीडिया पर विशाल शर्मा का मजाक उड़ाया जा रहा है।
देवोलीना और विशाल की एक साथ तस्वीरें देखकर एक यूजर ने लिखा,'देवोलीना को गेट वन गेट वन फ्री मिल गया।' वहीं एक ने लिखा,'विशाल की हालत आज चन्ना मेरेया गाना गा रहे होंगे।' एक अन्य ने लिखा,'पहले रसोड़े में कौन था, इसका जवाब लोगों को चाहिए था और आज ये जानना है कि आखिर देवोलीना ने शादी किससे की है। देवोलीना आपको ये निश्चित तौर पर पता है कि लोगों को हैरान कैसे करना है'।
देवोलीना ने एक अंतर धार्मिक रिलेशनशिप में थी। इसलिए अपने रिश्ते का कभी खुलासा नहीं किया। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बता दिया कि वो काफी वक्त से शाहनवाज से प्यार कर रही थी। कोर्ट मैरेज के बाद उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कीं।
इंस्टाग्राम पर पति शाहनवाज शेख के साथ फोटो शेयर करते हुए देवोलीना कैप्शन में लिखा, 'आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि हां मैं शादीशुदा हूं। हां शोनू अगर चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। तुम मेरी दुआओं का जवाब हो।' देवोलीना और उनके हमसफर शहनवाज शेख की तस्वीरें देखकर लोग बधाई भी दे रहे हैं। उनकी नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
और पढ़ें:
बेशर्म हुआ ये पाकिस्तानी मॉडल , रणवीर सिंह की तरह न्यूड फोटोशूट कराके मचा दिया बवाल
रिलीज से पहले ही विवादों में शाहरुख खान की'पठान',Besharam Rang पर लगा म्यूजिक चोरी का आरोप
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।