- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब पैसे बचाने बिपाशा बसु लेती थीं 10 रुपए की खाने की थाली, Ex ब्वॉयफ्रेंड संग करती थीं शेयर
जब पैसे बचाने बिपाशा बसु लेती थीं 10 रुपए की खाने की थाली, Ex ब्वॉयफ्रेंड संग करती थीं शेयर
मुंबई. बिपाशा बसु और 90 के दशक के सक्सेसफुल मॉडल डिनो मोरिया के बीच अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। दोनों ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। मॉडलिंग के बाद ही वो फिल्मों में आए थे। दोनों ने साथ में विक्रम भट्ट की मूवी 'राज' में साथ में काम किया था। इनकी ये मूवी हिट रही थी। खबरें थी कि फिल्म की रिलीज के वक्त दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती है। कम खाना खाकर बचाते थे पैसे...

दरअसल, ये सारी बातें हम डीनो मोरिया के जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। डीनो का जन्म 9 दिसंबर, 1975 को बैंगलुरू में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर उनके संघर्ष के दिनों का किस्सा सुना रहे हैं, जो काफी इंस्पिरेशनल है। ये किस्सा बिपाशा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।
एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे वो और डीनो मोरिया कम खाना खाकर पैसे बचाते थे। बिपाशा ने इंटरव्यू में बताया था कि 'पैसे बचाने के लिए वो 10 रुपए की थाली ऑर्डर करते थे और उसे भी दोनों आधा-आधा खाते थे।'
बिपाशा ने बताया था कि 'थाली में रोटी और चावल दोनों होते थे। एक दिन डीनो रोटी खाते तब बिपाशा चावल और अगले दिन बिपाशा रोटी खातीं और डीनो चावल।'
बताया जाता है कि डीनो और बिपाशा को अलग हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते हैं। वहीं डीनो बिपाशा और करण की शादी में भी गए थे।
अब बिपाशा करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वहीं, डीनो भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।