- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Disha Patani ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, फोटो देखकर फैंस बोले- गर्मी काफी जल्दी आ गई
Disha Patani ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, फोटो देखकर फैंस बोले- गर्मी काफी जल्दी आ गई
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी (Disha patani) अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने टोंड फिगर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 'बागी2' फेम दिशा लंबे वक्त के बाद फिर से अपनी हॉट फोटो फैंस के साथ साझा किया है। जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। उनकी नजाकत भरी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। आइए नीचे देखते हैं अदाकारा का बिकिनी लुक....

दिशा पाटनी का इंस्टाग्राम उनके सेक्सी तस्वीरों से भरा हुआ है। वो कई बार बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। कभी समंदर के किनारे तो कभी कमरे के अंदर वो अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं।
10 फरवरी को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की। न्यूड शेड बिकिनी में वो अपनी टोंड थाई और फिगर को फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।
दिशा बीच के किनारे धूप लेती हुई पर्दे के पीछे की तस्वीर शेयर की हैं। खुले बालों में दिशा का ये कातिलाना अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वो लगातार हार्ट और फायर का इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, 'गर्मी काफी जल्दी आ गई।'
दिशा पाटनी को समंदर बहुत पसंद हैं। अक्सर वो रिलैक्स करने के लिए मालदीव चली जाती हैं। वहां से वो बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं.
कई बार पानी के अंदर तस्वीरें शेयर करने की वजह से नेटीजन्स उन्हें वॉटर क्वीन तो कभी वॉटर बेबी कहकर बुलाते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
दिशा पाटनी अभी टाइगर श्रॉफ के साथ डेट कर रही हैं। दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किये जाते हैं। यहां तक की क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वो एक साथ मुंबई छोड़ते हुए भी कैमरे में कैद हो जाते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आई थीं। इस मूवी में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आए थे।
इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'एक विलेन 2' को लेकर चर्चा में है जिसमें वह जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।