- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बुआ एकता कपूर के साथ लक्ष्य ने विराजे गणपति, जितेन्द्र और बेटे तुषार ने भी की पूजा : PHOTOS
बुआ एकता कपूर के साथ लक्ष्य ने विराजे गणपति, जितेन्द्र और बेटे तुषार ने भी की पूजा : PHOTOS
मुंबई। गणेश चतुर्थी के त्योहार की पूरे देश में धूम है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड स्टार्स भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। एकता कपूर और तुषार के पिता जितेन्द्र ने भी अपने बंगले पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान पूरे परिवार ने साथ मिलकर गणेश पूजा की। पूजन के बाद कपूर फैमिली ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में तुषार के बेटे लक्ष्य भी नजर आ रहे हैं।
15

एकता अपने पेरेंट्स के साथ ‘कृष्णा’ बंगलो में रहती हैं। इसका नाम 'प्रेम मिलन' भी है। यह बंगला गुलमोहर एक्स रोड-5, जुहू स्कीम में स्थित है। एकता के घर का इंटीरियर बेहद शानदार है। बंगले में गणेशजी का मंदिर भी है।
25
गणेश चतुर्थी के मौके पर एकता के घर कई एक्टर-एक्ट्रेस पहुंचते हैं। इस बंगले की कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
35
दादा जितेन्द्र के कंधे पर बैठे लक्ष्य कपूर। दूसरी ओर पापा के साथ तुषार कपूर।
45
बुआ एकता कपूर के साथ लक्ष्य। दूसरी ओर गणेश पूजा करते तुषार और जितेन्द्र।
55
गणेश उत्सव पर जितेन्द्र ने अपने घर कृष्णा बंगलो पर गणपति स्थापना की। इस दौरान उनके साथ बेटे तुषार, बेटी एकता और पोता लक्ष्य कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos