MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Father's Day 2022:ये हैं बॉलीवुड के 'सुपरमैन' सिंगल फादर्स, एक ने तो छह बच्चे को ले रखा है गोद

Father's Day 2022:ये हैं बॉलीवुड के 'सुपरमैन' सिंगल फादर्स, एक ने तो छह बच्चे को ले रखा है गोद

एंटरटेनमेंट डेस्क. मां का प्यार एक बच्चे के लिए जहां सबसे अनमोल होता है, वहीं पिता के साये में वो महफूज रहता है। एक पिता बिना कुछ बोले चुपचाप अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है। बात जहां एक सिंगल फादर की हो तो फिर उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। वो मां का दुलार भी बच्चे को देते हैं और पिता का कर्तव्य भी निभाते हैं।  बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। कोई बिना शादी पापा  बन गया तो कोई पत्नी के दुनिया को छोड़ कर जाने पर अकेले बच्चे की जिम्मेदारी उठा रहा है। करण जौहर से लेकर राहुल देव तक सिंगल फादर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आइए मिलते हैं फादर्स डे 2022 (Father's Day 2022) पर बॉलीवुड के सुपर कूल सिंगल डैड से...

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 17 2022, 07:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

करण जौहर बिना शादी के पापा बने हैं। सिंगल फादर बनकर वो समाज में एक बदलाव लेकर आए हैं। फेमस फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सरोगेसी से दो बच्चों के पापा बने हैं। यश और रुही को वो अकेले ही संभालते हैं। काम के साथ-साथ वो अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके बच्चों के साथ मस्ती की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। 

26

तुषार कपूर (Tusshar kapoor) भले ही बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन वो सिंगल पापा बनकर अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं। एकता कपूर के भाई भी सरोगेसी से लक्ष्य के पापा बने हैं। लक्ष्य छह साल का है और अपने पापा के साथ खूब मस्ती करता है। सोशल मीडिया पर एक्टर अपने बेटे के साथ कूल तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

36

राहुल देव (Rahul Dev) भी सिंगल फादर की लिस्ट में शामिल हैं। 2010 में कैंसर के चलते उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वो अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश अकेले कर रहे हैं। सिद्धार्थ बड़ा हो गया है और यूके में पढ़ाई कर रहा है। 

46

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (kamal haasan) भी सिंगल पिता हैं। वो अपनी दो बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन की देखभाल करते है। हालांकि उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो चुकी हैं और फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। दूसरी पत्नी सारिका से तलाक लेने के बाद कमल को दोनों बेटियों की कस्टडी मिली थी। वो साल 2004 से अपनी खूबसूरत बेटियों की परवरिश अकेले कर रहे हैं।

56

दाग : द फायर' और 'जोश' जैसी फिल्मों के अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह (chandra chur singh) भी सिंगल फादर हैं। वो अपने बेटे श्रांजय सिंह की अकेले परवरिश कर रहे हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने मई 1999 में अवंतिका मनकोटिया से शादी की थी। लेकिन दोनों अलग हो गए। लाइमलाइट से दूर रहने वाले चंद्रचूड़ अकेले बेटे को पाल रहे हैं। इसलिए वो इंडस्ट्री से ब्रेक लेते रहते हैं। हाल में उन्हें वेब सीरीज आर्या में देखा गया था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि उनके लिए उनका बच्चा प्राथमिकता है। वो उसकी देखभाल में काम से कभी-कभी ब्रेक ले लेते हैं।

66

राहुल बोस (Rahul bose) भी सिंगल फादर हैं। वो बायोलॉजिकल  किसी बच्चे के पिता नहीं हैं। बल्कि उन्होंने छह बच्चों को गोद ले रखा है। वो उनकी परवरिश कर रहे हैं। उनकी हर जिम्मेदारी को पूरा कर रहे हैं। राहुल समाज के लिए मिसाल हैं। 

और पढ़ें:

Brahmastra में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड भी आएंगी नजर, फैंस के लिए होगा सरप्राइज पैकेज

इस मंच पर हुई भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर की 'टक्कर', PHOTOS में देखें कौन किस पर पड़ा भारी

रणबीर कपूर की इस हरकत पर भड़के लोग,रिलीज से पहले विवादों में घिरा 'ब्रह्मास्त्र'

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
करण जौहर
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved