- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- चारों तरफ रेगिस्तान और आंखों में घुसती रेत के कारण खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, फिर भी किया 1 काम
चारों तरफ रेगिस्तान और आंखों में घुसती रेत के कारण खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, फिर भी किया 1 काम
मुंबई. करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) और सुनील शेट्टी ( Sunil Shetty) की फिल्म कृष्णा (Krishna) की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। 2 अगस्त 1996 को रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक शिवदासानी (Deepak Shivdasani) थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म का एक गाना बहुत फेमस हुआ था और आज भी यह गाना उतना ही पॉपुलर है। आपको बता दें कि यह गाना है झांझरिया उसकी छनक गई...। इस गाने को शूट करने के पीछे भी काफी दिलचस्प वाक्या है। शायद कम ही लोग जानते है कि इस गाने में करिश्मा कपूर को 30 बार कपड़े बदलने पड़े थे। नीचे पढ़े इस गाने के पीछे जुड़ी मजेदार कहानी...

बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कुछ फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया है। सुनील शेट्टी के साथ फिल्म कृष्ण खास नहीं रही लेकिन एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर बना रहता है। बता दें कि यह गाना मेल और फीमेल दोनों की आवाज में है। गाने को रेगिस्तान और मुंबई दोनों जगह शूट किया गया था।
करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि गाने का वर्जन रेगिस्तान में शूट किया गया था। गाना गर्मी में शूट हुआ था और 50 डिग्री टेम्प्रेचर और गर्म हवाओं के इसकी शूटिंग हुई थी। ये मेल वर्जन था। शूटिंग के दौरान रेत पर डांस करना काफी मुश्किल हुआ था हवा के कारण रेत आंखों में जा रही थी, जिसकी वजह से शूटिंग करने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि, शूटिंग फिर भी सभी ने मिलकर पूरी की।
उन्होंने बताया था कि फीमेल वर्जन की शूटिंग मुबंई में हुई थी। यह शूटिंग तीन दिन चली थी। करिश्मा ने बताया था कि इस गाने के लिए उन्होंने 30 बार कॉस्टयूम बदले थे। इतना ही नहीं कॉस्ट्यूम के साथ मेकअप भी चेंज करना पड़ता था। यह बेहद मुश्किल काम था। उन्होंने कहा कि ये एक आइकॉनिक गाना बना, साथ ही उनके करियर के यादगार गानों में से एक है।
बता दें कि करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर है। वे आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आई थी। इसमें उन्होंने कैमियो किया था। इसके बाद वे वेब सीरिज मेंटरहुड में भी नजर आई थी। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। हाल ही में वे इंडियन आइडल 12 और सुपर डांसर 4 में बतौर गेस्ट पहुंची थी।
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थी। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे छोटी थी तो अपने दादाजी राज कपूर के साथ शूटिंग सेट पर जाती थी। वहां लाइट, कैमरा, स्टार्स, क्रू मेंबर और दादाजी को काम करता देख उन्हें भी लगा था कि वे भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगी।
महज 17 साल की उम्र में करिश्मा ने फिल्म प्रेमकैदी से अपने करियर की शुरुआती की थी। इस फिल्म में उनके हीरो हरीश बाबू थे। फिल्म कुछ खास नहीं रही लेकिन करिश्मा का करियर चल पड़ा था। हालांकि, शुरुआती दौर में उन्होंने कई फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया।
1992 में आई फिल्म जिगर से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना-अपना, सुहाग, गोपी किशन, कुली नं. वन, जीत, राजा हिन्दुस्तानी, जुड़वा, हीरो नं. वन जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। फिर अचानक उन्होंने फिल्में छोड़ 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, पति से उनका तलाक हो चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।