- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तेज बुखार और पीरियड्स में रवीना टंडन को अक्षय कुमार संग करना पड़ा था 1 काम, डरा देने वाला था वो पल
तेज बुखार और पीरियड्स में रवीना टंडन को अक्षय कुमार संग करना पड़ा था 1 काम, डरा देने वाला था वो पल
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की फिल्म मोहरा (Film Mohra) की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर राजीव राय की फिल्ंम 1 जुलाई, 1994 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद भी लीड रोल में थे। उस जमाने में 3.75 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म 22.65 करोड़ रुपए की बंपल कमाई की थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म ने अक्षय-रवीना के करियर को नई ऊंचाईयां दी थी। और यह वो फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान अक्षय-रवीना करीब आए थे। नीचे पढ़े किन हालातों में रवीना ने अक्षय के साथ शूट किया था टिप-टिप बरसा पानी.. गाना...

फिल्म में रवीना-अक्षय पर फिल्माया गया गाना टिप-टिप बरसा पानी.. काफी पॉपुलर हुआ था। करीब 4 दिनों तक इस गाने की शूटिंग काफी मुश्किलों में हुई थी। इसका खुलासा खुद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में किया था।
रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान बताया था- टिप टिप बरसा पानी.. की शूटिंग एक अंडरकंस्ट्रशन बिल्डिंग में हुई थी। शूटिंग के दौरान मेरे पैरों में कंकड़-पत्थर चुभ रहे थे। इतना ही नहीं शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया टंकी का पानी बहुत ठंडा था, उस पानी में बार-बार भीगने की वजह से मुझे सर्दी और बुखार आ गया था।
रवीना ने बताया था- ज्यादा ठंड की वजह से मुझे तेज बुखार था और मेरा बदन तप रहा था। ठंड से बचने के लिए सेट पर मैं बार-बार शहद और अदरक की चाय पी रही थी।
रवीना ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान घुटनों पर गोल-गोल घूमते वक्त मेरा पैर छिल गया था। यहां तक कि उसी वक्त मेरे पीरियड्स भी चालू थे और इस गाने में मुझे बेहद कामुक भी दिखना था। ये सब करना मेरे लिए काफी मुश्किल हुआ था।
कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में हमें गाने के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता था। बस कोरियोग्राफर जो कहता था, हम वही कर लिया करते थे। टिप-टिप बरसा पानी.. गाने के दौरान भी ऐसा ही हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के साथ ही अक्षय और रवीना एक समय काफी सीरियस रिलेशन में थे। कहा तो यहां तक जाता था कि दोनों ने सगाई कर ली थी।
ऑनस्क्रीन के साथ-साथ दोनों की ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री भी चर्चा में थी। दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल परफेक्ट लगा करती थी। दोनों ही पंजाबी होने के नाते एक-दूसरे के साथ जचते थे। सबको लगने लगा था कि ये जोड़ी जल्द ही शादी करने के बारे में अनाउंस कर देंगे। यहां तक कि रवीना ने फिल्में साइन करना तक बंद कर दिया था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि वो हाउसवाइफ बनें।
1990 में रवीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अक्षय कुमार ने उनसे कहा है कि जैसे ही वो अपनी लास्ट शूटिंग पूरी कर लेंगी तो अक्षय उनसे शादी कर लेंगे। रवीना ने इस दौरान ये भी खुलासा किया था कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप सगाई कर ली थी।
उन्होंने बताया था-अक्षय इस बात को छुपाना चाहते थे क्योंकि उन्हें इस बात से अपनी फीमेल फैंस को खोने का डर सताता था। कुछ समय तक रवीना-अक्षय के बीच सब ठीक चलता रहा, लेकिन 1996 में खिलाड़ियों का खिलाड़ी की रिलीज के दौरान चीजें बदल गई।
रवीना ने मीडिया में अक्षय के खिलाफ कुछ इंटरव्यू भी दिए थे उन्होंने कहा कि प्यार में विश्वास ही सबसे बड़ी चीज होती है और अक्षय ने उनका विश्वास तोड़ा है। बताया जाता है कि रवीना से सीक्रेट सगाई करने के अलावा अक्षय दो और लड़कियों से सगाई कर चुके थे।
अक्षय ने दिल तोड़ने के लिए रवीना से माफी मांगी लेकिन रवीना ने उन्हें माफ नहीं किया। इस तरह इस प्रेम कहानी का अंत बुरा हुआ। कुछ समय बाद रवीना ने फिल्म फाइनेंसर अनिल थडानी से तो अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।