- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंट होने के साथ ही गौहर खान ने जीता ये अवॉर्ड, 6 Photos में देखें अदाकारा की ग्लोइंग स्माइल
प्रेग्नेंट होने के साथ ही गौहर खान ने जीता ये अवॉर्ड, 6 Photos में देखें अदाकारा की ग्लोइंग स्माइल
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) दो से तीन होने वाली हैं। उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, बिग बॉस 7 की विजेता गौहर मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपने चाहनेवालों को यह खुशखबरी दी है। प्रेग्नेंसी के अनाउसमेंट करने के बाद अदाकारा ने एक और गुड न्यूज अपने फैंस को दी। वो फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड 2022 में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। उनकी शॉर्ट मूवी सॉरी भाई साहब (sorry bhaisaab) ने बेस्ट शॉर्ट मूवी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। तस्वीरों के साथ उन्होंने ये जानकारी अपने चाहनेवालों को दी। आइए नीचे की तस्वीरों में देखते हैं गौहर खान की ग्लोइंग स्माइल की तस्वीरें..

गौहर खान की फिल्म सॉरी भाई साहब (sorry bhaisaab) अमेजॉन मिनी टीवी पर रिलीज हुई। इसमें वो मीडिल क्लास की गृहणी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म को शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड मिलने से वो खासी खुश नजर आईं।
गौहर खान ने प्रेग्नेंसी की खबर भी अपने चाहनेवालों को एक अनोखे तरीके सी दीं। उन्होंने कार्टून के जरिए नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी सुनाईं। अदाकारा ने 25 दिसंबर 2020 को ज़ैद दरबार से निकाह किया था। शादी की सालगिरह के पांचदिन पहले उन्होंने इस गुडन्यूज को शेयर किया है।
गौहर खान टीवी से लेकर बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। बिग बॉस 7 में उन्हें सबने पसंद किया। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी स्माइल लोगों को दीवाना बना देती हैं।
गौहर खान एथनिक लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में काफी खूबसूरत लगती हैं। गुलाबी लहंगे में जब वो नजर आईं तो उनके चाहनेवालों की नजर उनसे हट नहीं रही थी। किसी को पता नहीं था कि अदाकारा प्रेग्नेंट हैं।
अदाकारा हाल ही में पति जैद के साथ गोवा गई थीं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। वैसे जैद और गौहर की जोड़ी काफी अच्छी लगती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में डूबे नजर आते हैं।
गौहर खान प्रेग्नेंसी में भी प्रोफेशनल काम में बिजी हैं। अदाकारी के साथ-साथ उन्हें शो होस्ट करना बहुत पसंद है। ऑफ व्हाइट गाउन को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी ग्लैमरस हैं।
23 अगस्त 1983 को पुणे महाराष्ट्र मे एक मुस्लिम फैमिली में पैदा हुई गौहर खान मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। फैशन की दुनिया के जाने-माने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा, ऋतू कुमार और नीतू लूला के लिए कैटवॉकर कर चुकी हैं। गौहर ने एक्टिंग में डेब्यू 2009 में यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म राकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ़ द इयर से की थी। उनकी बड़ी बहन निगार खान भी अदाकारा हैं।
और पढ़ें:
अमिताभ बच्चन के नए बिजनेस आइडिया पर मिला 100 करोड़ के इंवेस्टमेंट का ऑफर, VIDEO हो रहा वायरल
मां बनने वाली हैं 39 साल की गौहर खान, 'BIGG BOSS' की पूर्व विजेता ने क्यूट अंदाज में दी खुशखबरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।