- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बोल्ड ड्रेस पहन खुद का मजाक उड़वा चुकी प्रियंका ने अब जाकर दिया लोगों को करारा जवाब, कहा ये
बोल्ड ड्रेस पहन खुद का मजाक उड़वा चुकी प्रियंका ने अब जाकर दिया लोगों को करारा जवाब, कहा ये
मुंबई. 62वें ग्रैमी अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थी। प्रियंका की ड्रेस देखकर इवेंट में मौजूद लोग हैरान रह गए थे। इस ड्रेस के कारण प्रियंका का सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ा था। इतना ही नहीं लोगों ने प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। मजाक उड़ने के इतने दिन बाद अब जाकर प्रियंका ने लोगों को करारा जवाब दिया है। प्रियंका अपनी एक फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है।
17

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा- 'मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करो। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जिएं। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें। मुझे जो प्यार आप सभी से मिला उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और जिनका मुझे प्यार नहीं मिला उसके लिए भी आभारी रहूंगी। आस-पास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र बनें। यह बहुत जरूरी है। यह जिंदगी एक अनमोल तोहफा है।'
27
आपको बता दें कि ग्रैमी 2020 का आयोजन सॉस एंजेलिस में किया गया था। इस इवेंट में प्रियंका 10 साल छोटे पति निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर नजर आई थी।
37
जहां कई इंटरनेशनल फैशन आइकन्स को प्रियंका का ये लुक पसंद आया तो वहीं एक इंडियन फैशन डिजाइनर ने प्रियंका के इस बेहद लंबे नेकलाइन का मजाक भी उड़ाया था।
47
बता दें कि प्रियंका ने फैशन डिजाइनर राल्फ एंड रूशो की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। इस इवरी वाइट गाउन की हाउलाइट था इसका एक्स्ट्रा लॉन्ग नेकलाइन। ये नेकलाइन काफी रिवीलिंग था और इसी के बाद लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
57
ग्रैमी में प्रियंका अपने जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी के साथ पहुंची थी। इवेंट में जोनास ब्रदर्स ने परफॉर्मेंस भी दी थी।
67
हिट हॉलीवुड सीरीज 'मैट्रिक्स' में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका सीरीज के चौथी फिल्म में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपना हॉलीवुड डेब्यू यूएस टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से किया था। इसके अलावा वह ‘बेवॉच’में भी नजर आ चुकी हैं।
77
अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के अनुसार प्रियंका के मैट्रिक्स सीरीज में जुड़ने की खबरें आखिरी चरण में हैं। हालांकि फिल्म में उनके रोल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कीनू रीव्स, कैरी एन मॉस, नील पैट्रिक नजर आएंगे। फिल्म का चौथा पार्ट 21 मई 2021 में रिलीज हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos