- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- टीवी की 'अक्षरा' से दंगल गर्ल तक, जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स
टीवी की 'अक्षरा' से दंगल गर्ल तक, जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स
जम्मू-कश्मीर अब एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। साथ ही घाटी को धारा 370 के जरिए जो विशेषाधिकार मिले हुए थे, वह भी खत्म हो गए हैं।
110

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया है। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हिन खान इन दिनों एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का रोल प्ले कर रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
जायरा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल'(2016) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। जिसमें उन्होंने दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। 'सीक्रेट सुपरस्टार' जायरा की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में वे आमिर खान के साथ नजर आई हैं। जायरा की फेवरेट एक्ट्रेस रिचा चड्ढा हैं। वहीं एक्टर में वे मनोज बाजपेयी और इरफान खान को पसंद करती हैं। हालांकि जायरा ने जुलाई, 2019 में बॉलीवुड में काम न करने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया है।
310
7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर कश्मीरी पंडित हैं। अनुपम की डेब्यू फिल्म 1984 में आई 'सारांश' मानी जाती है इस फिल्म में 28 साल के अनुपम ने एक मिडिल क्लास रिटायर बूढ़े शख्स का किरदार निभाया था। लेकिन इससे पहले भी वे दो फिल्में 1971 में 'टाइगर सिक्सटीन' और 1982 में फिल्म 'आगमन' में काम कर चुके थे।
410
अपने आश्चर्यजनक स्टंट्स और अद्वितीय मूव्स के लिए जाने जाने वाले एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने फिल्म जंगली में काम किया है। जंगली के बाद विद्युत इन दिनों फिल्म कमांडो-3 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी।अदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही एक्शन थ्रिलर सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले 'कमांडो' और 'कमांडो-2' रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया भी नजर आएंगे।
510
कांची कौल ने टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया से शादी की है। शब्बीर और कांची साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब इनके दो बेटे अजाई और इवार हैं। शब्बीर अभी जीटीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, कांची को साल 2014 में आखिरी बार 'एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी' में देखा गया था।
610
टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में रूमी का रोल प्ले करने वाले अली गोनी सर्बियन एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक को डेट कर रहे हैं। सर्बिया में जन्मी नताशा 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो' में नजर आ चुकी हैं। इस सॉन्ग के बाद से उन्हें यहां काफी पहचान मिली।
710
36 साल के कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। 10 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म की थी। उन्होंने सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ हिट फिल्में भी दीं, लेकिन बड़े होकर बतौर एक्टर उनका करियर सफल नहीं रहा। कुणाल का जन्म 25 मई, 1983 को हुआ था। बतौर एक्टर उन्होंने कलयुग (2005), ट्रैफिक सिग्नल, ढोल (2007), गोलमाल-3 (2010), गो गोवा गौन (2013) जैसी फिल्मों में काम किया है।
810
शो ‘साथ निभाना साथिया’ में परिधि का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस लवली सासन ने 10 फरवरी, 2019 को अमृतसर में हुई ग्रैंड सिख सेरेमनी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की। न्यूलीवेड कपल जल्द ही बेंगलुरू में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेगा।
910
मुकेश ऋषि की फैमिली जम्मू में स्टोन क्रशिंग के व्यवसाय से जुड़ी थी। चंडीगढ़ में स्नातक करने के बाद मुकेश मुंबई चले गए, जहां उन्होंने २ वर्ष काम किया। वहाँ से वह फिजी गए, और फिजी में ही उन्होंने शादी कर ली। फिजी में कुछ साल काम करने के बाद वह न्यू ज़ीलैण्ड चले गए, और वहां एक दुकान के मैनेजर बन गए। न्यूजीलैंड में ही उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की, परन्तु दुकान के कामों के कारण वह उस समय मॉडलिंग को अधिक समय नहीं दे पाते थे। न्यूजीलैंड में सात साल रहने के बाद वह मुंबई आ गए, और वहां उन्होंने रोशन तनेजा एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।
1010
4 फरवरी, 1961 को श्रीनगर में जन्मे राजेन्द्रनाथ जुत्शी ने 1984 में आई आमिर खान की फिल्म 'होली' से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डैडी, शिवा, माचिस, चाची 420, लगान, लक्ष्य, क्या कूल हैं हम, गांधी माय फादर, स्टेनली का डब्बा और अब तक छप्पन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos