- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति संग पहुंची थी Priyanka Chopra, जश्न में ऐसा हुआ था निक जोनास का हाल
ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति संग पहुंची थी Priyanka Chopra, जश्न में ऐसा हुआ था निक जोनास का हाल
मुंबई. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Amabani) ने पिछले साल अपने घर पर होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स, ईशा के फ्रेंड्स और फैमिली शामिल हुए थे। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) खासतौर पर पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ पहुंची। यह पहला मौका था जब निक ने होली मनाई थी। होली खेलते निका का बुरा हाल हो गया था। सबी ने मिलकर उनके खूब रंग लगाया था और सारे कपड़े गिले कर दिए थे। हालांकि, बाद में निक भी रंगों की मस्ती में खूब धमाल मचाते नजर आए थे। सेलिब्रेशन के जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज सेलेब्स होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। सामने आई एक फोटो में जैसे ही प्रियंका ने सबके सामने पति को गले लगाया निक के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक था।

होली सेलिब्रेशन में करीना कपूर का छोटा भाई अरमान जैन पत्नी अनीशा मल्होत्रा के साथ पहुंचे थे। कपल ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज भी दिए थे। इनके अलावा हुमा कुरैशी, जैकलीन फर्नाडिज, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव, पत्रलेखा, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, डायना पेंटी सहित सेलेब्स पार्टी में स्पॉट हुए थे।
आपको बता दें कि अपनी बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल होने के लिए प्रियंका विदेश से खासतौर पर पति निक के साथ मुंबई आई थी। पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।
होली के रंग में रंगे निक ने पत्नी प्रियंका के साथ जमकर मस्ती की थी। वहीं सोनाली बेंद्रे भी इस सेलिब्रेशन में नजर आई थी।
पार्टी में प्रियंका और निक ने कैटरीना कैफ के साथ भी खूब मस्ती की थी। सभी रंग की मस्ती में डूबे नजर आए थे।
ईशा की होली पार्टी में नशे में टुन्न दिखी थी जैकलीन फर्नाडिज।
होली खेलने के बाद फ्रेंड्स और भाई के साथ मस्ती के मूड में दिखी थी प्रियंका चोपड़ा। साथ में थे पति निक जोनास।
रोहिनी अय्यर और फ्रेंड्स के साथ मस्ती के मूड में नजर आई थी प्रियंका चोपड़ा।
होली सेलिब्रेशन में मस्ती करते नजर आए थे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।