- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंसी के दौरान करीना को याद आई Ex ब्वॉयफ्रेंड की, कहा- 'इंसान जो चाहता है उसे वही मिलता है'
प्रेग्नेंसी के दौरान करीना को याद आई Ex ब्वॉयफ्रेंड की, कहा- 'इंसान जो चाहता है उसे वही मिलता है'
मुंबई. बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस मूवी की शूटिंग को पूरा किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होने में शाहिद कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। दरअसल, उनकी मूवी 'जब वी मेट' को 13 साल पूरे हुए हैं। करीना ने याद किया पुराने दिन...

एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रियल में चाहता है, एक्चुअल में उसे वही मिलता है।' उनकी मूवी 'जब वी मेट' को 13 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर करीना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर (shahid kapoor) और फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली (imtiaz ali) के साथ तस्वीर शेयर कर फिल्म का एक बेहतरीन डायलॉग लिखा है।
बता दें, करीना और शाहिद की लव स्टोरी बी-टाउन में काफी फेमस रही। 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' के सेट पर दोनों का रिश्ता शुरू हुआ और 2007 में 'जब वी मेट' की रिलीज आते-आते वो एक-दूसरे से अलग हो गए। लेकिन, शाहिद-करीना के ब्रेकअप के करीब 12 साल बाद इसकी वजह सामने आई थी।
खबरों की मानें तो कहा जाता है कि करीना-शाहिद का ब्रेकअप बहन करिश्मा और मां बबिता की वजह से हुआ था। दोनों ही शाहिद को अपनी बराबरी का नहीं मानती थीं। वहीं, ये भी कहा गया था कि करीना की बहन को उनका शाहिद से रिश्ता शुरुआत से ही पसंद नहीं था। जब मम्मी बबिता ने इस रिश्ते पर मोहर लगा दी तो उनका व्यवहार भी एक्टर के लिए बदल गया था।
हालांकि, दोनों के रिश्ते में किस वजह से खटास आई इसकी असली वजह आज भी लोगों के सामने नहीं आई है। हां, यह जरूर कहा जाता है कि ब्रेकअप के लिए आखिरी कॉल शाहिद की ओर से किया गया था। जबकि, करीना ने कई बार पैचअप करने की कोशिश की थी।
2004 में शुरू हुई शाहिद-करीना की लव स्टोरी बी-टाउन के अलावा मीडिया की भी सुर्खियां बनीं। दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। इतना ही नहीं दोनों ने पब्लिकली भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात स्वीकार की थी।
2006 में जब दोनों ने फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग शुरू की थी, तब उनके बीच रिलेशन अच्छे थे। लेकिन, फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना था कि सेट पर दोनों के बीच बातचीत कम होने लगी थी। अंतिम सीन शूट करने के दौरान दोनों जब सेट पर आए तो अलग-अलग गाड़ियों से आए थे।
करीना-शाहिद ने '36 चाइना चाउन' (2006), 'चुप चुपके' (2006), 'जब वी मेट' (2007) में साथ किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद 2010 में फिल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' आई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद-करीना के रिश्ता टूटने की वजह एक्ट्रेस अमृता राव को भी माना जाता है। कहा जाता है कि फिल्म 'विवाह' की शूटिंग के दौरान शाहिद की नजदीकियां अमृता से बढ़ने लगी थी और करीना को शक हो गया था। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।