- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोरोना की दहशत के बीच BF के साथ देर रात मुंबई लौटी जैकी श्रॉफ की बेटी, मास्क पहने दिखा कपल
कोरोना की दहशत के बीच BF के साथ देर रात मुंबई लौटी जैकी श्रॉफ की बेटी, मास्क पहने दिखा कपल
मुंबई। कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारता जा रहा है। अब तक देश में 170 से ज्यादा मरीज इस वायरस के चलते संक्रमित हो चुके हैं। बीमारी का खौफ इतना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में लॉक डाउन है। सभी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल है और एक्टर्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। हालांकि इसी बीच जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा बुधवार देर रात ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ मुंबई लौटीं। इस दौरान दोनों एयरपोर्ट पर पोज देते नजर आए। कृष्णा और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने इस दौरान मास्क पहन रखा था। थोड़ी देर पोज देने के बाद दोनों कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के चलते 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 10 हजार की मौत हो चुकी है।
19

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मास्क लगाए पोज देती जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा। दोनों देर रात मुंबई लौटे हैं।
29
कोरोना की दहशत के बीच पापा के साथ मास्क पहनकर घूमती सनी लियोनी की बेटी निशा।
39
एक मॉल के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरती एक्ट्रेस नुसरत भरूचा।
49
कोरोना के डर से अपने घर में ही पत्नी और बेटी के साथ एक्सरसाइज करते दिखे हरभजन सिंह।
59
एयरपोर्ट पर मास्क पहने दिखी कमल हासन की बेटी श्रुति हासन।
69
बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं काजोल। हालांकि इस दौरान दोनों बिना ग्लव्ज और मास्क के दिखीं।
79
बांद्रा में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह।
89
एक इवेंट के दौरान दुल्हन की तरह सजीं उर्वशी रौतेला।
99
ब्वॉयफ्रेंड एबान हेम्स के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos