- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हाथों में मेहंदी लगते ही खिलखिला उठीं टीवी की जस्सी, दोस्तों संग जमकर एन्जॉय की मेहंदी सेरेमनी
हाथों में मेहंदी लगते ही खिलखिला उठीं टीवी की जस्सी, दोस्तों संग जमकर एन्जॉय की मेहंदी सेरेमनी
मुंबई। टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की एक्ट्रेस मोना सिंह 27 दिसंबर को शादी कर रही हैं। शादी से पहले 26 दिसंबर को मोना की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। एक फोटो में जहां हाथों में मेहंदी लगाए मोना खिलाखिलाकर हंस रही हैं, वहीं एक अन्य फोटो में वो अपने क्लोज फ्रेंड गौरव गेरा के साथ नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में मोना अपने कुछ और दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
15

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह साउथ के जिस इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी करने जा रही हैं, उसका नाम श्याम बताया गया है। हालांकि अब तक मोना के होने वाले दूल्हे की फोटो सामने नहीं आई है।
25
मोना सिंह की शादी एक प्राइवेट वेडिंग है, जिसमें दूल्हा, दुल्हन की फैमिली के अलावा दोनों ओर से कुछ क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।
35
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना सिंह हाल ही में वेब सीरिज मिशन ओवर मार्स में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस साक्षी तंवर, निधि सिंह और पलोमी घोष भी थे।
45
38 साल की मोना सिंह जल्द ही आमिर खान की अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर भी होंगी।
55
मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी में उनके क्लोज फ्रेंड गौरव गेरा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos