- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अपनी शादी को लेकर काजोल ने बोला था एक बड़ा झूठ, बेटी के फैसले से बेहद नाराज थे उनके पापा
अपनी शादी को लेकर काजोल ने बोला था एक बड़ा झूठ, बेटी के फैसले से बेहद नाराज थे उनके पापा
मुंबई। काजोल 46 साल की हो गई हैं। 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरआत 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इस फिल्म में उनके को-स्टार कमल सदाना थे। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं काजोल ने अजय देवगन से 1999 में शादी की थी। शादी देवगन हाउस में परंपरागत महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि काजोल ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा झूठ बोला था।

काजोल और अजय देवगन की शादी को 21 साल हो चुके हैं। कुछ महीनों पहले काजोल अपनी शॉर्ट फिल्म 'देवी' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर दिलचस्प खुलासे किए थे।
काजोल से जब कपिल ने पूछा कि क्या यह बात सच है कि आपने अपनी शादी में मीडिया को गलत पता बताया था। इस पर काजोल ने कहा, हां! मैंने मीडिया को अपनी शादी में गलत पता लिखकर इन्विटेशन भेजा था। क्योंकि अगर मैं उनको नहीं बताती तो वो कहीं न कहीं से पता लगाते कि शादी कहां हो रही है।
बता दें कि काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' की शूटिंग पर हुई थी। जब काजोल, अजय से पहली बार मिली थी तो यह देखा कि उन्हें एक किनारे अकेले बैठना पसंद है। ज्यादा बातें भी नहीं करते थे। तब काजोल को लगता था कि ऐसा भला कैसे हो सकता है कि कोई बात नहीं करे।
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं शॉट के लिए रेडी थी। मैंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। मैंने देखा कि वह किसी बोर इंसान की तरह कोने में चुपचाप बैठे थे।
अजय और काजोल के बीच फिल्म के सेट पर ही दोस्ती बढ़ी थी। फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दिलचस्प बात यह है कि ना तो अजय और ना ही काजोल ने कभी एक-दूसरे को प्रपोज किया। प्यार में सब अपने आप होता गया। दोनों एक-दूजे की आंखों की भाषा समझते थे।
हालांकि धीरे-धीरे अजय देवगन काजोल से बात करने लगे और उनकी दोस्ती हो गई। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था, हम डिनर के लिए जाते थे। अजय जुहू में रहते थे और मैं साउथ बॉम्बे में, इसलिए हमारा आधे से ज्यादा समय कार में ही गुजर जाता था।
काजोल और अजय ने 4 साल एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी का फैसला लिया। दोनों के परिवार वालों को रिश्ता मंजूर था, लेकिन काजोल के पिता बेटी के फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने काजोल से 4 दिन तक बात नहीं की थी। वह चाहते थे कि काजोल अपने करियर पर फोकस करें। हालांकि, बाद में वह भी मान गए थे।
शादी के वक्त भी अजय या काजोल ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। दोनों बस साथ रहना चाहते थे। बता दें कि काजोल और अजय देवगन की शादी पंजाबी और मराठी रीति-रिवाज से हुई थी।
दोनों के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग है। युग स्कूल में पढ़ रहा है और न्यासा सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही है।
'कभी खुशी कभी गम' के वक्त काजोल प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। काजोल ने बताया था कि उस वक्त फिल्म अच्छी कमाई कर रही थी लेकिन मैं अस्पताल में एडमिट थी।
दोनों ने एक साथ कई फिल्में दी हैं। इनमें 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।