- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एयरपोर्ट पर खुद को रोक नहीं पाईं काम्या पंजाबी, बिना मास्क हटाए ही पति को किया Kiss, फोटोज
एयरपोर्ट पर खुद को रोक नहीं पाईं काम्या पंजाबी, बिना मास्क हटाए ही पति को किया Kiss, फोटोज
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने 9 महीने पहले शलभ डैंग संग शादी की थी। शादी के बाद से दोनों साथ में बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हैं और अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी वो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में काम्या ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इसमें वो एयरपोर्ट पर ही पति के साथ लिपलॉक करते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन मजेदार बात ये है कि वो इसमें मुंह से बिना मास्क हटाए ही पति को किस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो...

काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है वो एयरपोर्ट की है। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'एयरपोर्ट किस।' सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में वो चेहरे से बिना मास्क हटाए ही पति को kiss करती नजर आ रही हैं।
काम्या को मास्क पहने kiss करते हुए देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा,'दीदी लिप किस ऐसे भी होती है क्या?' इसके साथ ही एक ने लिखा, 'क्या बेशर्मी है ये कोरोना के टाइम में कौन करता है ऐसा काम्या तुम मुंबई में रहती हो और शलभडैंग दिल्ली में। तुम नहीं समझती शलभडैंग की दिवानी।'
बता दें, काम्या पंजाबी ने इसी साल फरवरी के महीने में शलभ के साथ सात फेरे लिए थे। शलभ टीवी या फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं बल्कि वो हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए हैं। काम्या ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी की है और दोनों के ही पहले से बच्चे हैं।
काम्या पंजाबी ने एक इंटरव्यू में शलभ से पहली मुलाकात को लेकर किस्सा सुनाया था कि शलभ की वो कौन सी बात थी, जो उनके दिल को छू गई। काम्या यह पहले ही बता चुकी हैं कि पहली मुलाकात में ही वह शलभ को दिल दे बैठी थीं। तब शलभ दिल्ली में रहते थे और काम्या मुंबई में।
काम्या ने बताया था कि जब उन्होंने शलभ को पहली बार देखा था तो उन्हें तभी महसूस हो गया था कि वह बहुत ही सरल और जिम्मेदार इंसान हैं। वो पहले भी रिलेशन में रह चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी किसी ने एक गुलाब तक गिफ्ट नहीं किया। जबकि, शलभ जब पहली बार उनसे मिलने आए थे तो उनके लिए गिफ्ट लेकर आए थे।
काम्या ने आगे बताया था कि शलभ उनके लिए स्वारॉस्कि के ईयररिंग्स लेकर आए थे। वो ये सब देखकर शॉक्ड रह गई थीं। क्योंकि, कभी उन्हें किसी ने कोई गिफ्ट नहीं दिया था। ऐसे में यह गिफ्ट उनके लिए दिल को छूने लेने वाला था। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि तब वो उनके लिए कुछ लेकर नहीं गई थीं।
काम्या ने आगे बताया था कि जब वो शलभ से दूसरी बार मिलीं तो वह उनके लिए ऐप्पल के एयरपॉड्स लेकर गई थीं। काम्या और शलभ की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। मुलाकात से पहले दोनों की फोन पर बहुत बार बात हो चुकी थी।
काम्या ने बताया था कि एक दोस्त ने किसी काम के सिलसिले में काम्या को शलभ का नंबर दिया था। तब पहली बार दोनों की बात हुई थी फिर सिलसिला आगे चल पड़ा। शलभ ने एक दिन फोन पर काम्या को बताया था कि वह मुंबई आ रहे हैं। वह पहली बार था, जब महीनों की बातचीत के बाद दोनों पहली बार मिले थे। पहली ही मुलाकात में शलभ ने काम्या से कहा कि वह उन्हें पसंद करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।