- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कंगना रनोट के भाइयों ने बहन को दिया डिनर सरप्राइज, किया हेड मसाज भी
कंगना रनोट के भाइयों ने बहन को दिया डिनर सरप्राइज, किया हेड मसाज भी
मुंबई. कंगना रनोट लॉकडाउन के बाद से परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और उनके साथ शानदार वक्त बिता रही हैं। वो इंस्टाग्राम पर इस दौरान वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब जो वीडियो कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वो रक्षबंधन की शाम का है। ये वायरल हो रहा है। इसमें कंगना और रंगोली के भाई उनकी सेवा करते नजर आ रहे हैं और डिनर सरप्राइज भी दिया है।

कंगना की टीम ने इस विडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'रक्षाबंधन की शाम को रंगोली और कंगना के भाइयों ने उन्हें सन-डाउन डिनर का सरप्राइज दिया, न सिर्फ उन्होंने इसे खुद बनाया बल्कि हेड मसाज भी दी।'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियों में कंगना और रंगोली के साथ-साथ उनकी पूरी फैमिली दिखाई दे रही है और एक्ट्रेस के भाई सभी के लिए शाम का डिनर बनाते दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले कंगना ने एक पिकनिक ऑर्गनाइज की थी। उनकी टीम ने लिखा था। लॉकडाउन की वजह से टूरिस्ट नहीं हैं। इस वजह से उन्होंने फैमिली के साथ फ्री होकर पिकनिक मनाई।
कंगना रनोट लॉकडाउन से ही अपने होम टाउन मनाली चली गई थीं। तभी से वो वहीं पर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसके साथ ही वो फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के मामले को लेकर चर्चा में भी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था और करण जौहर जैसे हस्तियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।