- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लाल जोड़ा और हाथ में शगुन लिए कंगना की भाभी ने किया गृह प्रवेश, सास के पैर छूकर नई बहू ने लिया आशीर्वाद
लाल जोड़ा और हाथ में शगुन लिए कंगना की भाभी ने किया गृह प्रवेश, सास के पैर छूकर नई बहू ने लिया आशीर्वाद
मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) के भाई अक्षत (aksht ranaut) की हाल ही में उदयपुर में शादी हुई है और उन्होंने दिवाली के मौके पर अपनी भाभी का स्वागत किया। अब उन्होंने धाम (वेडिंग रिसेप्शन) की नई फोटोज शेयर की हैं। शादी के बाद के रिसेप्शन को पहाड़ी भाषा में धाम कहते हैं। कंगना ने इस मौके पर एक सिंपल साड़ी के साथ पहाड़ी टोपी और शॉल पहना हुआ था। इसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। कंगना ने रिसेप्शन में पहाड़ी गानों पर डांस भी किया। इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी बीच कंगना के भाई-भाभी के गृह प्रवेश की कुछ नई फोटोज सामने आई है। ये फोटोज कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सामने आई फोटोज में कंगना की भाभी रितु लाल जोड़े और हाथ में शगुन लिए नजर आ रही है। नई बहू ने सास के पैर छूकर घर में प्रवेश किया।
नई नवेली दुल्हन का घर की बुजुर्ग महिलाओं से आरती उतारकर स्वागत किया।
कंगना की नई नवेली भाभी रितु ने सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर ही कंगना ने घर की नई बहू के आने पर गृह प्रवेश (अंदरेरा) रस्म निभाई थी।
कंगना ने फोटो शेयर करते हुए इस खूबसूरत रस्म की झलक से फैंस को रुबरू करवाया। फोटोज में कंगना नई नवेली भाभी रितु, भाई अक्षत और बड़ी बहन रंगोली चंदेल के साथ नजर आई थी।
लाल जोड़ा पहन कंगना की भाभी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
अपनी नई नवेली भाभी के साथ रंगोली चंदेल।
अक्षत रनोट अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ।
भाई-भाभी के साथ कंगना रनोट और रंगोली चंदेल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।