- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- भाई की वरमाला में खिलखिलाकर हंसी कंगना रनोट, ननद को हंसता देख नई नवेली दुल्हन ने भी लगाया खूब ठहाका
भाई की वरमाला में खिलखिलाकर हंसी कंगना रनोट, ननद को हंसता देख नई नवेली दुल्हन ने भी लगाया खूब ठहाका
मुंबई/ उदयपुर. कंगना रनोट (kangana ranaut) के भाई अक्षत की शादी लेक सिटी उदयपुर में गुरुवार को हुई। अक्षत ने कुछ समय पहले ही अपनी मंगेतर रितु के साथ फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। कंगना ने भाई की शादी के लिए द लीला पैलेस के शीश महल को चुना है। शादी में परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए। भाई की शादी में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने बैगनी और गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया था। बड़ा सा मांग टीका, हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े झुमके से उन्होंने अपने लुक को कम्पीलिट किया। ओवरऑल कंगना का लुक एकदम रॉयल लगा। भाई की वरमाला के दौरान कंगना की खुशी का ठिकाना नहीं था। जब वे खिलखिलाकर हंसी तो नई नवेली दुल्हन भी अपनी ननद को देख ठहाका लगाकर हंस दी।
| Published : Nov 12 2020, 12:42 PM IST / Updated: Nov 16 2020, 10:04 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कंगना और रंगोली ने अपने भाई की शादी के जुड़े कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। इन फोटोज में कंगना, उनकी मां आशा, बहन रंगोली, भांजा पृथ्वी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
अक्षत और रितु सांगवान की शादी की थीम राजस्थानी रजवाड़ी रखी गई है, जिसके लिए होटल को राजस्थानी थीम पर सजाया गया। साथ ही राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गई।
शाम को अक्षत और रितु की शादी का रिसेप्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में आयोजित होगा। इस दौरान खाने में देशी विदेशी व्यंजनों के साथ राजस्थानी व्यंजनों भी शामिल होंगे।
अक्षत और रितु की शादी के बाद रनौत परिवार के सदस्य कुलदेवी मां अंबिका के दर्शन करने भी जाएंगे। बता दें कि उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर जगत गांव में रनौत परिवार की कुलदेवी का स्थान है। जहां अक्षत की शादी के बाद आशीर्वाद लेने के लिए रनौत परिवार के जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
फैमिली के साथ कंगना रनोट फोटो क्लिक करवाती हुई।
फेरों से पहले भाई अक्षत को सेहरा पहनाती कंगना।
भांजे पृथ्वी को गोद में लिए कंगना।
मां आशा के साथ पोज देती कंगना।
नई-नई मामी के साथ नजर आया कंगना का भांजा।
बहन रंगोली और मां आशा के साथ पोज देती कंगना।