- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भाई की शादी में गोल्डन लहंगा पहन जमकर नाची कंगना, राजस्थानी गानों पर बहन रंगोली के साथ खूब लगाए ठुमके
भाई की शादी में गोल्डन लहंगा पहन जमकर नाची कंगना, राजस्थानी गानों पर बहन रंगोली के साथ खूब लगाए ठुमके
मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) के घर में सेलिब्रेशन का माहौल है। दरअसल, उनका छोटे भाई अक्षत शादी के बंधन में बंध गया है। उदयपुर में अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इस मौके पर कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने मेहंदी और संगीत सेरेमनी में खूब मस्ती की। कंगना ने भाई की संगीत सेरेमनी में राजस्थानी गानों पर जमकर साथ किया और खूब ठुमके लगाए। इस मौके कंगना ने गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया था और उनके बाल खुले थे। बहन रंगोली लाल रंग की साड़ी में डांस करती नजर आई। बुधवार रात हुई इस संगीत सेरेमनी में फैमिली और खास फ्रेंड्स शामिल हुए। कंगना और रंगोली दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर भाई की मेहंदी और संगीत सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

कंगना और बहन रंगोली ने भाई अक्षत के हाथों पर मेहंदी लगाई। इसके साथ ही रंगोली ने माता-पिता, पति, बेटे, होने वाली भाभी की भी कई फोटोज सामने आई है।
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे लीला पैलेस के अंदर ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- भाई की शादी।
कंगना भाई की शादी के लिए उदयपुर के द लीला पैलेस में ठहरी हैं। कंगना ने बीती रात शीश महल रेस्टोरेंट में राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भाई अक्षत मां आशा और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।
शादी के लिए राजस्थानी थीम से होटल को सजाया गया है। इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ कठपुतली शो आयोजन किया गया। इसके साथ ही विदेशी फूलों से विशेष सजावट की गई है।
इससे पहले कंगना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने भांजे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिखीं थीं। दोनों उदयपुर के होटल में थे। इससे पहले कंगना के भाइयों की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आ चुके हैं। इसमें कंगना और रंगोली जमकर डांस करती दिखाई दी थीं।
गुरुवार को सुबह 9.15 पर अक्षत अपनी मंगेतर रितु सांगवान के साथ सात फेरे लेकर शादी के के बंधन में बंधेगे। शाम को रिसेप्शन का होगा, जिसमें दोनों परिवार के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। कंगना के भाई की शादी से जुड़ी कुछ फोटोज भी सामने आई है।
इस हाई प्रोफाइल शादी में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर सहित कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी समारोह में शामिल होने वाले अतिथि उदयपुर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और झीलों में बोटिंग का लुत्फ भी उठाएंगे। इसके विशेष इंतजाम भी किए गए।
बहन रंगोली के साथ डांस करती कंगना।
भाई अक्षत की संगीत सेरेमनी में कंगना ने राजस्थानी गानों पर खूब डांस किया।
कंगना के भाई की शादी में शामिल होने मेहमानों का ाना शुरू हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।