- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस वजह से खुद से 10 साल बड़े सैफ को दिल दे बैठी थीं करीना, ऐसी है कपल की Love Story
इस वजह से खुद से 10 साल बड़े सैफ को दिल दे बैठी थीं करीना, ऐसी है कपल की Love Story
मुंबई। करीना कपूर 39 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना ने 2012 में 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी की। लेकिन इससे पहले 5 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहे थे। कम ही लोग जानते होंगे कि इसके लिए सैफ ने करीना की मां बबिता से इजाजत मांगी थी। खुद करीना ने 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ और अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें बताई थीं।
15

लद्दाख में शूटिंग के दौरान सैफ को दिल दे बैठी थीं करीना : करीना ने इंटरव्यू में उस लम्हे का भी जिक्र किया था, जब उन्हें सैफ से प्यार हो गया था। करीना के मुताबिक, "हम लद्दाख में फिल्म 'टशन' (2008) की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मेरा शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था। सोशली मिलने के बावजूद भी मेरी और सैफ की बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। जब शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें होटल के पूल के पास देखा तो वो जींस में लाउंज चेयर पर बैठे थे। सैफ को देख मैंने अपनी फ्रेंड से कहा- ''ओह माय गॉड...ही इज सो हॉट'।" करीना के मुताबिक, पहला शॉट होने के बाद हमने बात की और सैफ ने मुझे खूब हंसाया। इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और यह जल्द ही प्यार में बदल गई।
25
सैफ बोले- मैं हर रात तुम्हे घर ड्रॉप नहीं छोड़ सकता : करीना ने आगे बताया कि सैफ रोमांटिक नहीं हैं और उन्होंने कभी उन्हें 'आई लव यू' नहीं कहा। जब उनसे पूछा गया कि फिर कैसे वे सैफ के साथ लिव-इन में रहीं तो उन्होंने कहा, "हमें डेट करते हुए कुछ वक्त बीत गया था। एक दिन सैफ ने कहा- ''देखो...मैं कोई 25 साल का लड़का नहीं हूं, जो तुम्हें रोज रात को घर ड्रॉप करूं''। करीना आगे कहती हैं, "इसके बाद वे मेरी मां से मिले और बोले- ''वो मेरी गर्लफ्रेंड है और मैं उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने वाला हूं। हम साथ रहना चाहते हैं।" करीना के मुताबिक, इसके बाद मां बबिता ने उन्हें सैफ के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने की इजाजत दे दी। बता दें कि सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू गुदवाया है। करीना की मानें तो यह उनके लिए सैफ का सबसे बड़ा कमिटमेंट है।
35
अक्टूबर 2012 में हुई सैफीना की शादी : 16 अक्टूबर 2012 को करीना-सैफ ने शादी की। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फैमिली को घर से भाग जाने की धमकी दी थी। करीना के मुताबिक, "हम अपनी प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद थे। इसलिए हमने घरवालों को साफ कह दिया था कि अगर मीडिया ने हमारी शादी को ज्यादा हाईलाइट किया तो हम घर से भाग जाएंगे।" अब सैफ और करीना 33 महीने के बेटे तैमूर के पेरेंट्स हैं।
45
लव जिहाद को लेकर जताई थी आपत्ति : कुछ संगठनों ने सैफीना की शादी को लव जिहाद बताया था। इस पर करीना ने कहा था, 'मैं लव में यकीन करती हूं लव जिहाद में नहीं। मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप डिफाइन नहीं कर सकते। इसमें कोई महजब की दीवार नहीं होती। अब अगर एक हिंदू लड़का है और वह किसी मुस्लिम लड़की से प्यार करने लगता है, तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। आप प्यार किसी से पूछकर नहीं करते हैं'।
55
सैफ तैयार होने में काफी वक्त लगाते हैं : एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने सैफ की आदतों के बारे में बताते हुए कहा था, "वह बहुत ज्यादा सोते हैं और तैयार होने में मुझसे भी ज्यादा वक्त लगाते हैं। लेकिन मैं शांति के साथ उनका इंतजार करती हूं।" करीना के मुताबिक, उनके बीच खट्टी-मीठी तकरार जरूर होती है। लेकिन वे कभी झगड़ते नहीं हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos