- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- चेहरे पर चमक और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई करीना, करिश्मा ने इस खुशी में लगाया छोटी बहन को गले
चेहरे पर चमक और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई करीना, करिश्मा ने इस खुशी में लगाया छोटी बहन को गले
मुंबई. ऋषि कपूर (rishi kapoor) और नीतू कपूर (neetu kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahani) 40 साल की हो गई हैं। इस मौके पर मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर ने रिद्धिमा के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में करीना कपूर (kareena kapoor), करिश्मा कपूर (karisma kapoor), आलिया भट्ट (alai bhatt) सहित कपूर फैमिली के कुछ और लोग भी शामिल हुए। मां नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ वाली फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- अभी भी मेरे दिमाग में उसकी छवि एक छोटी बच्ची की ही तरह है। मगर पिछले कुछ महीने से रिद्धिमा में जो परिवर्तन मैंने महसूस किया है वो गजब का है। वो मुझे लेकर स्ट्रिक्ट रही है, मेरी देखभाल करती है और मुझपर हमेशा वो बाज की तरह नजर रखती है। हम साथ रोए हैं साथ हंसे हैं, साथ में हमने स्क्रैबल गेम खेले हैं जिसमें अधिकतर बार वो हारती ही है। उसकी तरह कोई दूसरी बेटी मुझे नहीं मिल सकती। 40 साल पूरे होने की बधाई क्यूट लड़की।

मां की इस पोस्ट से रिद्धिमा भी बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं मां।
बहन की बर्थडे पार्टी में प्रेग्नेंट करीना के चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आई। इस मौके हालांकि, करीना बेहद सिम्पल लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।
करिश्मा कपूर ने भी छोटी बहन रिद्धिमा को गले लगाकर बर्थडे विश किया। दोनों बहनों में खास बॉन्डिंग नजर आईं।
बेटी के बर्थडे नीतू ने फिल्म कुर्बानी के गाने आप जैसा कोई मेरी जिंदगी.. पर जमकर डांस किया। उनके साथ बाकी फैमिली मेंबर्स भी डांस करते दिखे।
सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया और सभी डांस करते भी नजर आए। रिद्धिमा के पति भरत साहनी भी पत्नी के बर्थडे काफी एक्साइडेट नजर आए।
पार्टी में कपूर खानदान के मेंबर्स की आपस में बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिली।
बहन की पार्टी में करीना कपूर बेहद खुश नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।