- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटी करीना को सैफ ने इस जगह किया था प्रपोज, प्रियंका ने भी खोला अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज
10 साल छोटी करीना को सैफ ने इस जगह किया था प्रपोज, प्रियंका ने भी खोला अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज
मुंबई. करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि 'कॉफी विद करण' का है। इस दौरान करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में मिलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की थी। लेकिन, इसी दौरान करीना ने शो में बातचीत के समय सरेआम प्रियंका चोपड़ा को नसीहत दे दी और हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को ना भूलने की सलाह दे दी है।

दरअसल, 'कॉफी विद करण' के शो में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा से वरुण धवन को लेकर सवाल किया कि वो इन दिनों किसे डेट कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें नहीं पता।
इस पर करीना कपूर को हैरानी होती है और वो प्रियंका चोपड़ा से पूछ लेती हैं कि सच में आपको नहीं पता कि वरुण किसे डेट कर रहे हैं। प्रियंका फिर ना में जवाब देती हैं। इस पर करीना कपूर कहती हैं कि अपनी जड़ों को मत भूलो।
करीना कपूर की इस बात पर प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर खूब जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो में करण जौहर ने दोनों एक्ट्रेस से खूब टेढ़े सवाल पूछते दिख रहे हैं।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि करण जौहर ने करीना कपूर से पूछा कि आपको याद है कि सैफ ने आपको कहां प्रपोज किया था। इस पर करीना कहती है ग्रीस में।
करीना की यह बात सुन प्रियंका चोपड़ा भी कह उठती हैं कि उन्हें भी निक जोनस ने ग्रीस में प्रपोज किया था। प्रियंका ने निक जोनस से शादी के डेढ़ साल बाद इस बात को लेकर खुलासा किया है। इनकी शादी 11-12 दिसंबर, 2018 को शादी हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।