- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- बेटी के बर्थडे पर होने वाली बहू संग जमकर नाची 62 साल की नीतू सिंह, करीना-करिश्मा ने भी किया एन्जॉय
बेटी के बर्थडे पर होने वाली बहू संग जमकर नाची 62 साल की नीतू सिंह, करीना-करिश्मा ने भी किया एन्जॉय
मुंबई. ऋषि कपूर (rishi kapoor) और नीतू कपूर (neetu kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahani) आज यानी 15 सितंबर को अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने बधाई दी। इन सबके बीच परिवार ने उनके इस बर्थडे को बेहद खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और इसके लिए उन्होंने खास इंतजाम और कई सरप्राइज भी प्लान किए, ताकि रिद्धिमा के इस दिन को खुशनुमा बनाया जा सके। बता दें कि देर रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया गया और करीब-करीब पूरा कपूर खानदान इस मौके पर मौजूद था। और सभी ने खूब एन्जॉय किया।
| Published : Sep 15 2020, 12:47 PM IST / Updated: Sep 19 2020, 10:28 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बेटी के बर्थडे पर नीतू कपूर ने फिल्म कुर्बानी के गाने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी आए..' पर जमकर डांस किया। वहीं, उनके साथ उनकी होने वाली बहू आलिया भट्ट और बेटे रणबीर कपूर भी डांस करते नजर आए।
बर्थडे सेलिब्रेशन में करीना कपूर (kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (karisma kapoor) खास तौर पर शामिल हुईं।
सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया और सभी डांस करते भी नजर आए। रिद्धिमा के पति भरत साहनी भी पत्नी के बर्थडे काफी एक्साइडेट नजर आए।
पार्टी एन्जॉय करती करीना-करिश्मा और अन्य फैमिली मेंबर्स।
डांस करती नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।
बर्थडे पर बहन रिद्धिमा को गले लगाती करिश्मा कपूर।
पार्टी के मौके पर रिद्धिमा ने अपने पापा ऋषि कपूर को काफी मिस किया। उन्होंने उनके साथ वाली फोटो भी शेयर की।
बर्थडे पर केक काटती रिद्धिमा कपूर। साथ में करीना कपूर।
देर रात बहन की बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना कपूर।